हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs SCO: 2 बार के वर्ल्ड कप चैंपियन के आगे पस्त हुई स्कॉटलैंड, शेफर्ड की हैट्रिक ने वेस्टइंडीज को बनाया विनर

WI vs SCO T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने कैंपेन की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है, उन्होंने स्कॉटलैंड को आसानी से हरा दिया. इस जीत में रोमारियो शेफर्ड की शानदार हैट्रिक ने समा बांध दिया.

विज्ञापन

West Indies Beat Scotland: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत से शुरुआत की है, उन्होंने स्कॉटलैंड को 35 रन से हरा दिया. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान शिमरोन हेटमायर की तूफानी बैटिंग और रोमारियो शेफर्ड की शानदार हैट्रिक का रहा. इस फतह के साथ कैरीबियन टीम ग्रुप सी के टेबल में टॉप में पहुंच गई है.

कोलकाता में कमाल

वेस्टइंडीज की टीम उसी जगह पर लौटी जहां उन्होंने एक दशक पहले अपना दूसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था, दो बार के चैंपियन ने शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड की अगुवाई में एक शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में समा बांध दिया.

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने दिया 183 का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी और सतर्क रही, पावरप्ले के दौरान उन्हें मोमेंटम बनाने में मुश्किल हो रही थी. स्कॉटलैंड की अनुशासित गेंदबाजी ने शुरुआत में बाउंड्री को रोका, जिससे ब्रैंडन किंग और शाई होप को खुलकर रन बनाने में मुश्किल हो रही थी. हालांकि हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रनों की शानदार जवाबी हमलावर पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके लगाए. उन्हें रोवमैन पॉवेल का मजबूत साथ मिला, दोनों ने मिलकर 81 रनों की तेज साझेदारी की, जिससे वेस्टइंडीज 182 रन के कॉम्पिटीटिव स्कोर तक पहुंच गया.

स्कॉटलैंड की रफ्तार रही धीमी

इसके जवाब में स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उनके पास चेज को मेंटेन रखने के लिए जरूरी पावर नहीं थी. कप्तान रिची बेरिंगटन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि टॉम ब्रूस ने 35 रन का योगदान दिया, लेकिन लगातार विकेट गिरने से उनकी रफ्तार रुक ​​गई. जेसन होल्डर ने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले वेस्टइंडीज खिलाड़ी बनकर एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया.

विज्ञापन

शेफर्ड की हैट्रिक

मैच का मेन अट्रैक्शन रोमारियो शेफर्ड रहे जिन्होंने 20 रन देकर 5 विकेट का शानदार स्पेल डाला. उन्होंने स्कॉटलैंड के लोअर ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया, 5 गेंदों में चार विकेट लिए जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी, और स्कॉटलैंड को 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट कर दिया. इस जीत ने टूर्नामेंट से पहले की चुनौतियों के बाद वेस्टइंडीज के लिए एक मजबूत शुरुआत की.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola