---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: मुंबई इंडियंस नहीं इस टीम की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा, जल्द आएगा बड़ा फैसला

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की नहीं बल्कि इस टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Rohit Sharma: विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा भले ही अपनी कप्तानी में भारत को खिताब न जिता सके हो, लेकिन अब आईपीएल 2024 में रोहित अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। वैसे तो रोहित को अभी तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए देखा गया है अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई इंडियंस को कई बार चैंपियन भी बनाया है। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि रोहित आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस नहीं बल्कि दूसरी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये अभी किसी को नहीं पता है।

ये भी पढ़ें:- WPL Auction 2024 की तारीख आईं सामने, इस दिन लगेगी महिला खिलाड़ियों पर बोली

---विज्ञापन---

इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं रोहित

बता दें, आईपीएल 2024 से पहले ये खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल के नए सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को टीम में फिर से शामिल कर सकती है।

News24 Whtasapp Channel

---विज्ञापन---

बता दें, आईपीएल को दो सीजन तक हार्दिक ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की और एक बार टीम को खिताब भी जिताया है। जबकि दूसरी बार गुजरात टाइटंस फाइनल तक पहुंची थी। ऐसे में अगर हार्दिक मुंबई में शामिल होते है तो फिर उनको टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

---विज्ञापन---

पिछले दो आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी कुछ खास नहीं रही है और न ही बल्ले से वो कुछ ज्यादा कमाल कर सके हैं। ऐसे में अब फ्रेंचाइजी रोहित को गुजरात टाइटंस की कप्तानी के साथ ट्रेड कर सकती है। अगर ये खबर सच हो जाती है तो फिर आईपीएल 2024 में रोहित गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

फिलहाल विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद से रोहित ने कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से दूरिया बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी रोहित बाहर है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 24, 2023 05:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola