ODI World Cup 2023 IND vs ENG: विश्व कप 2023 में भारतीय टीम के सामने कोई भी टीम टिक नहीं पा रही हैं। 29 अक्टूबर को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर लगातार छठी जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाती हुई जरूर दिखी लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। लेकिन मैच में जब फील्ड अंपायर ने उनको दिया और रोहित ने डीआरएस लेकर खुदकों बचाया तब स्टेडियम में बैठी रोहित पत्नी रीतिका ने ऐसा रिएक्शन दिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
रीतिका का रिएक्शन वायरल
जब भारत का स्कोर 51 रनों पर तीन विकेट था तब मार्क वुड ने रोहित शर्मा को आगे गेंद डाली जो रोहित की पैड में जाकर लगी। इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने अपील की और फील्ड अंपायर ने रोहित को आउट दे दिया। जिसके बाद रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर ने उनको नॉटआउट करार दिया। जिसके बाद फैंस झूम उठे और स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रीतिका ने भी राहत भरी सांस लेते हुए प्रतिक्रिया की। उनका ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- ‘Brand of Cricket’, टीम इंडिया की जीत के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, वेंकटेश प्रसाद ने कहा- जय हो!
https://twitter.com/TheNameIsSaiii/status/1718566149460500623?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1718566149460500623%7Ctwgr%5E94775665f9219fc1d9583380d9e3563cfcaad7f0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnownews.com%2Fsports%2Fcricket%2Ficc-cricket-world-cup-2023-wife-ritikas-animated-reaction-after-drs-saves-rohit-sharma-goes-viral-watch-article-104799373
रोहित ने खेली 87 रनों की पारी
बता दें, इस मैच में पिछले बाकी मैचों के मुकाबले भारतीय बल्लेबाजी उतनी अच्छी नहीं रही लेकिन रोहित शर्मा अपने उसी अंदाज में दिखे। हालांकि, इस मैच में रोहित को बाकी मैचों के मुकाबले थोड़ा स्लो खेलते हुए देखा गया। मैच में रोहित ने 65 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
रोहित ने इस मैच में 101 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। इस मैच को टीम इंडिया ने 100 रनों से अपने कर लिया। यह विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की लगातार छठी जीत है और टीम अब प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई हैं।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
7 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
41 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines