हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rohit Sharma Virat Kohli: रोहित-विराट के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ODI मैचों को लेकर BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम

Virat Kohli and Rohit Sharma in ODIs: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टीम इंडिया के लिए केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में फैंस को उनको टीम इंडिया की जर्सी में देखने का इंतजार रहता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं साल 2026 में ये दोनों कितने वनडे मुकाबले खेलने वाले हैं.

विज्ञापन

Virat Kohli and Rohit Sharma in ODIs: आईपीएल खत्म हो चुका है और अब फैंस को टीम इंडिया के मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, जो कि जल्द ही खत्म होता नजर आएगा. टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने उतरेगी. इसी के साथ बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाया है जो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. इन दोनों खिलाड़ियों की लोकप्रियता को देखते हुए बोर्ड की तरफ से ये कदम उठाया गया है. अब ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए इस साल पहले से ज्यादा मुकाबले खेलते हुए नजर आने वाले हैं. आइए आपको भी बताते हैं कैसे?

न्यूजीलैंड के खिलाफ बढ़ गई वनडे मैचों की संख्या

टीम इंडिया इस साल अक्टूबर के महीने में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे पर टीम को पहले 3 वनडे मुकाबले खेलने थे जिनकी अब संख्या बढ़ाकर 5 कर दी गई है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस दौरे के लिए पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच होंगे. 

इस साल कितने वनडे मैच खेल सकते हैं रोहित-विराट?

साल 2026 में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में सीरीज खेल चुकी है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 3 मैच खेले थे. आईपीएल खत्म होने के बाद सबसे पहले ये दोनों अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैच खेलेंगे. इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां फिर इन दोनों के पास 3 वनडे मुकाबले खेलने का मौका होगा. इस दौरे से वापसी के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज होगी, जिसमें 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ भी 3 वनडे मैच खेल सकती है. साल के अंत में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है जहां 8 वनडे मैच होंगे. ऐसे में कुल मिलाकर ये दोनों दिग्गज इस साल टीम इंडिया के लिए 20 वनडे मैच खेल सकते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: सुदर्शन की छुट्टी, 2 खिलाड़ियों का डेब्यू, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola