Rohit Sharma is Chasing Virat Kohli Most Run Record in T20I Format: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल (11 जनवरी) से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। आगामी सीरीज के लिए करीब 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों के टी20 फॉर्मेट में वापसी करते ही एक बार फिर से खास रिकॉर्ड के लिए रेस शुरू हो गई है। दरअसल, टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कभी रोहित शर्मा के नाम दर्ज रहता है तो कभी विराट कोहली के नाम हो जाता है। आगामी सीरीज में भी यही सिलसिला देखने को मिलने वाला है।
फिलहाल सीरीज शुरू होने से पूर्व यह खास रिकॉर्ड विराट कोहली (4008) के नाम दर्ज है। हालांकि, रोहित शर्मा (3853) भी उनसे कुछ खास दूर नहीं हैं। ‘हिटमैन’ शर्मा, किंग कोहली से महज 155 रन पीछे चल रहे हैं। इसका मलतब टूर्नामेंट में अगर जिसका बल्ला चला तो वह आगे निकल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर बनीं टीम इंडिया के लिए सिरदर्द, पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन देख पीट लेंगे माथा
विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी20 करियर:
विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 115 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 107 पारियों में 52.74 की औसत से 4008 रन निकले हैं। किंग कोहली के नाम टी20 फॉर्मेट में एक शतक और 37 अर्धशतक दर्ज है। यहां उनका स्ट्राइक रेट 137.97 का है।
वहीं बात करें रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 148 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 140 पारियों में 30.82 की औसत से 3853 रन निकले हैं। शर्मा के नाम टी20 फॉर्मेट में चार शतक और 29 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines