Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. इसी वजह से जब भी वो टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आते हैं, तो वो मौका किसी त्योहार से कम नहीं होता है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था. इसके बाद दोनों ही एक्शन से पूरी तरह दूर हैं. अब वो सीधा IPL में वापसी करेंगे. हालांकि, टीम इंडिया की जर्सी में रोहित-विराट कब खेलते हुए नजर आएंगे, इसका ऐलान आखिर हो गया है.
रोहित-विराट की टीम इंडिया की जर्सी में कब होगी वापसी?
BCCI ने ऐलान किया है कि अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करने वाली है. दोनों देशों के बीच एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है. इस श्रृंखला द्वारा रोहित और विराट की वापसी होगी. बता दें कि 14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में मैच होगा. इसके द्वारा दोनों ही भारत की जर्सी में कमबैक करेंगे. इसके बाद 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में भी दोनों दिग्गज एक्शन में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से ‘नाक कटवाने’ के बाद भी नहीं सुधरे मोहम्मद आमिर, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले फिर उगला जहर!
टीम इंडिया की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच क्रमांक | तारीख | मैच | समय | जगह |
| पहला वनडे | 14 जून 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | दोपहर 1:30 बजे | धर्मशाला |
| दूसरा वनडे | 17 जून 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | दोपहर 1:30 बजे | लखनऊ |
| तीसरा वनडे | 20 जून 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | दोपहर 1:30 बजे | चेन्नई |
IPL पर होगा रोहित-विराट का फोकस
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समापन के बाद अब रोहित शर्मा और विराट कोहली का फोकस IPL 2026 पर होगा. रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी शुरू कर दी है. उनके ट्रेनिंग सेशन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. विराट कोहली भी इस समय भारत में ही हैं. वो भी जल्द ही RCB के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बन सकते हैं. विराट कोहली के धमाकेदार प्रदर्शन के चलते पिछले साल RCB ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था. वो दोबारा अपनी टीम को चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे, वहीं रोहित शर्मा का लक्ष्य MI को छठी बार चैंपियन बनाने पर होगा. मार्च 2026 के अंतिम हफ्ते में आईपीएल शुरू होने की खबर है.
ये भी पढ़ें:- BCCI ने टेस्ट और वनडे सीरीज का किया ऐलान, रोहित-विराट को मिली गुड न्यूज
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
50 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
5 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines