Virat Kohli & Rohit Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज के बीच शुक्री कॉनराड का एक विवादित बयान चर्चा का विषय बना था. गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन के बाद साउथ अफ्रीकी हेड कोच कोच शुक्री से पूछा गया था कि लीड होने के बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी क्यों की. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो टीम इंडिया को गिड़गिड़ाते हुए देखना चाहते हैं. ये बयान काफी विवादों में रहा. साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में टीम इंडिया ने हरा दिया. इसके बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुक्री से हाथ नहीं मिलाया. अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आ गई है.
क्या रोहित-विराट ने नहीं मिलाया शुक्री से हाथ?
पहले वनडे में टीम इंडिया ने 17 रन से साउथ अफ्रीका को हराया था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच हैंडशेक हुआ. इसी का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें देखकर लग रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा, दोनों ने साउथ अफ्रीकी कोच से हाथ नहीं मिलाया. फैंस इसे शुक्री के ग्रोवेल कमेंट से जोड़ रहे थे और कह रहे थे कि विराट-रोहित उनसे नाराज हैं. इसी कारण उन्होंने हैंडशेक नहीं किया. आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:
आप नीचे फैंस के रिएक्शन भी देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, बीच मैदान पैर छूने आए फैन को पुलिस से छुड़ाया, जानें पूरा मामला
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
अब दूसरे एंगल से वीडियो सामने आ रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीकी कोच शुक्री कॉनराड से हाथ मिलाया था. हालांकि, विराट कोहली के उनसे हैंडशेक का कोई सबूत नहीं मिला है. ऐसा लग रहा है कि जैसे विराट ने सही में कॉनराड को इग्नोर कर दिया.
आप नीचे दूसरे एंगल के लिया गया वीडियो देख सकते हैं:
दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को मिली जीत
रांची में विजय के बाद टीम इंडिया रायपुर में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी थी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का लक्ष्य सामने रखा. साउथ अफ्रीका ने जवाब में 49.2 ओवरों में लक्ष्य का 4 विकेट रहते हुए पीछा कर लिया. सीरीज में साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया 1-1 की बराबरी पर है और 6 दिसंबर को श्रृंखला का फैसला आएगा.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा की टी20 क्रिकेट में वापसी? टीम इंडिया नहीं, मुंबई के लिए इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
53 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
4 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
5 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines