India vs Pakistan: एशिया कप में 2 सितंबर यानि कल टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होगी। वहीं मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पेस अटेक का सामना करने के लिए हमारे बल्लेबाज पूरी तरह से तैयार है। जबकि उन्होंने एक सिरदर्द की बात भी कही।
मैं ऐसे सिरदर्द लेना चाहता हूं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रोहित शर्मा से पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबलों में कई बार प्लेइंग इलेवन चुनना मुश्किल काम होता है। जब आपके पास अच्छे खिलाड़ी हो तो फिर मैं इस तरह का सिरदर्द लेना चाहता हूं। क्योंकि टीम इंडिया में सभी खिलाड़ी बढ़िया है, जिनका अनुभव हम सभी के काम आएगा।’
शाहीन, नसीम, हारिस के लिए हमारे बल्लेबाज तैयार
वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस, नसीम और शाहीन को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि यह बिल्कुल सही बात है कि पाकिस्तान के पास अच्छे गेंदबाज है, लेकिन हमारे बल्लेबाजों के पास उन्हें खेलने का पूरा अनुभव है। हम इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि पाकिस्तान के गेंदबाज किस क्षेत्र में गेंदबाजी करने वाले हैं, जहां हम खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्योंकि हमारे पास अनुभवी बल्लेबाज है, जो पाकिस्तानी गेंदबाजों को अपने अनुभव के हिसाब से ही खेलेंगे।
विश्वकप के लिए एशिया कप फिटनेस टेस्ट जैसा
रोहित शर्मा ने एशिया कप को विश्वकप का फिटनेस टेस्ट बताया है। रोहित का कहना है कि एशिया कप में बहुत मुकाबले हैं, लिहाजा विश्वकप की ट्रेनिंग के लिए यह अच्छा मौका है, यह फिटनेस टेस्ट की तरह हैं, जिसे हम पूरा करना चाहते हैं। इस दौरान रोहित ने पाकिस्तानी टीम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेल रहा है। चाहे टी-20 विश्वकप हो या फिर एशिया कप, हर बार बाबर आजम की टीम ने दम दिखाया है। वनडे भी वह शानदार खेल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कॉफी ज्यादा मेहनत की है।
रिस्क लेकर नहीं खेलना अब
रोहित शर्मा अपने खेल को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से वह रिस्क लेकर खेल रहे थे। लेकिन अब वह जरुरत के हिसाब से ही खेलेंगे। क्योंकि अब रिस्क लेकर नहीं खेलना चाहता। अगर लय पकड़ूंगा तो फिर कोशिश यही होगी की पारी को बड़ी पारी में तब्दील कर लिया जाए।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में मुकाबला होगा। इस मैच पर सभी टीमों की निगाहें होगी। क्योंकि भारतीय टीम टी-20 विश्वकप के बाद पाकिस्तान से भिड़ने जा रही है। जहां दोनों टीमों में शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ये भी देखें: Pak से मैच से पहले Virat Kohli की Babar Azam को चेतावनी, शतक तय, कसर दूर करने की कही बात !
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
46 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines