Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप के बाद से कोई T20 का मैच नहीं खेला है। हार्दिक पांड्या तब से ही टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। बड़ा सवाल ये कि क्या रोहित शर्मा को अब टीम में जगह मिल पाएगी या फिर वे खुद ही संन्यास ले लेंगे? भारत के तीनों फॉर्मेट के कप्तान ने संन्यास की अटकलों पर अपनी बात रखी है।
खारिज की संन्यास की बात
रोहित शर्मा ने संन्यास की किसी भी बात को खारिज कर दिया है। हिट-मैन का कहना है कि उनका लक्ष्य अगले साल वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 विश्व कप 2024 खेलना है। भारतीय कप्तान ने रविवार को संकेत दिया कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का इंतजार कर रहे हैं। जिसकी मेजबानी अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की ओर से संयुक्त रूप से की जाएगी।
https://twitter.com/ChaitRo45/status/1688045420570886144
यूएसए में वर्ल्ड कप के लिए तैयार
रोहित ने अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा- यहां यूएसए आने का एक और कारण है। जैसा कि आप जानते हैं विश्व कप आ रहा है। जून में दुनिया के इसी हिस्से में टी20 वर्ल्ड कप होगा। इसलिए मुझे पूरा यकीन है कि हर कोई उत्साहित है तो हां, हम इसके लिए तैयार हैं। रोहित के ऐसे कहते ही ऑडिटोरियम में तालियां गूंज उठीं।
पिछले साल 10 नवंबर से नहीं खेला टी-20
पिछले साल 10 नवंबर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टीम इंडिया की हार के बाद से रोहित ने टी-20 नहीं खेला है। रोहित उन सीनियर्स में से हैं जिन्हें टी20 विश्व कप में हार के बाद बाहर कर दिया गया था। फिलहाल रोहित इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं। भारत की टी-20 टीम में शुभमन गिल ने शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल भी टीम में शामिल हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
20 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
33 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines