नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि आईसीसी के आगामी बड़े टूर्नामेंट में रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी करनी चाहिए। हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप 2023 में रोहित ने अपनी कप्तानी से हर किसी का दिल जीता है। उनका कहना है कि इस धुरंधर खिलाड़ी ने मेगा इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और उनके पास टी20 वर्ल्ड कप में मेन इन ब्लू का नेतृत्व करने का सही अनुभव है।
‘हिटमैन’ शर्मा ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ब्लू टीम के लिए कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में लगातार हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की टी20 फॉर्मेट में अगुवाई कर रहे थे। हालांकि, वर्ल्ड कप में उनके चोटिल होने के बाद से यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल को जब लंबे समय बाद टीम इंडिया से आई कॉल, सुने दिल की आवाज
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से खेले जानें वाले वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। रोहित शर्मा ही नहीं विराट कोहली ने भी वाइट बॉल क्रिकेट से फिलहाल दुरी बनाई हुई है।
आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर सौरव गांगुली ने पत्रकारों से खास बातचीत की है। उनका मानना है कि दोनों (रोहित और विराट) आराम के हकदार हैं, ताकि वे आगे के व्यस्त मुकाबलों के लिए तरोताजा होकर वापस टीम में लौट सकें।
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘जब रोहित शर्मा आराम के बाद तीनों फॉर्मेट में वापसी करें तब उनको भारत की कप्तानी करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहना चाहिए…’
वर्ल्ड कप में हिट रहे थे रोहित शर्मा:
वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था। यही नहीं फाइनल मुकाबले को छोड़ दें तो प्रत्येक मुकाबले में उनकी कप्तानी का भी जलवा देखने को मिला था। वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज भी बने थे। टीम इंडिया के लिए शर्मा ने कुल 11 मैच खेलते हुए 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
10 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines