रोहित शर्मा के बेटे अहान के साथ हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद, देखें Viral Video

Mahieka Sharma With Rohit Sharma’s Son Ahaan: हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा अक्सर चर्चा में रहती हैं, हाल ही में वो रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेट आहान के साथ कैंडिड मोमेंट शेयर करती हुई नजर आएं. ये क्यूट लम्हा कैमरे में कैद हो गया और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस भी इस क्लिप को काफी ज्यादा लाइक और शेयर कर रहे हैं.

Rohit Sharma Son Mahieka Sharma

Rohit Sharma’s son Ahaan with Hardik Pandya’s girlfriend Mahieka Sharma: रोहित शर्मा ने बेटे अहान और हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इंडियन क्रिकेट फैंस का भी ध्यान इस लाइटर ऑफ द फील्ड मोमेंट पर जा रहा है. बता दें कि ये क्लिप जामनगर एयरपोर्ट का है, जहां ये प्यार भरा लम्हा कैमरे में कैद हो गया.

विज्ञापन

कैंडिड मोमेंट वायरल

ये मोमेंट रविवार, 4 जनवरी 2026 को आया, जब हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा को रोहित शर्मा और उनकी वाइफ रितिका सजदेह के साथ जामनगर एयरपोर्ट पर देखा गया. ये सभी लोग हवाईअड्डे से बाहर आ रहे थे. हिटमैन का बेटा अहान अपनी मां के गोद में था. उनका कैंडिड मोमेंट हर किसी का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन

रोहित-पांड्या की दोस्ती

हाल के महीनों में हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा कई बार पब्लिकली साथ देखे गए हैं. ये क्लिप एक इंडियन क्रिकेट फैन ने शेयर की है. इससे पता चलता है कि पांड्या और रोहित के रिश्ते आपस में कितने खास हैं. बता दें कि दोनों ही स्टार प्लेयर्स आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया का अगला शेड्यूल

टीम इंडिया साल 2026 के इंटरनेशनल कैलेंडर की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से करने वाली है, जो 11 जनवरी से शुरू होगी. पहले 2 मैच वडोदरा और राजकोट में खेले जाएंगे, इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में होगा. वनडे सीरीज के बाद, दोनों टीमें 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सरीज में आमने-सामने होंगी.

हार्दिक को वनडे सीरीज में मिला आराम

हालांकि, हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का हिस्सा नहीं है, उन्हें पेस सेंसेशन जसप्रीत बुमराह के साथ आराम दिया गया है, जो भारत की वर्कलोड मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है. ये फैसला टीम मैनेजमेंट के लॉन्ग टर्म अप्रोच को दिखाता है, जिसमें आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स पर ध्यान दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ