Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ जाएगी. रोहित इस बार ऑस्ट्रेलिया टूर पर बतौर बल्लेबाज पहुंचे हैं और उनके हाथों से वनडे की कप्तानी छीन ली गई है.
हालांकि, बल्लेबाज के तौर पर हिटमैन को कंगारू सरजमीं खूब रास आती है. रोहित का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में कमाल का रहा है. रोहित नेट सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. रोहित के एकदिवसीय करियर के लिहाज से इस सीरीज को बेहद अहम माना जा रहा है.
रोहित के नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि
दरअसल, रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 499 मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे. भारत की ओर से हिटमैन यह मुकाम हासिल करने वाले महज पांचवें खिलाड़ी होंगे. रोहित से ऊपर इस लिस्ट में राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदलुकर मौजूद हैं.
टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज हैं. मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में कुल मिलाकर 664 मैच खेले. वहीं, विराट कोहली 550 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं.
ये भी पढ़ें:-W, W, W, W… 4-5, क्रिकेट में दिखा फुटबॉल वाला स्कोर! लगातार 4 बल्लेबाज डक पर आउट
रोहित का रिकॉर्ड दमदार
रोहित का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त रहा है. कंगारू सरजमीं पर हिटमैन ने अब तक कुल 30 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 53 की औसत और 90 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1328 रन ठोके हैं. रोहित के बल्ले से 5 शतक और 4 फिफ्टी निकली है. रोहित आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नजर आए थे. हिटमैन का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कमाल का रहा था. 5 मैचों में रोहित के बल्ले से 36 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 180 रन निकले थे.
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
21 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
39 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
46 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines