Rohit Sharma Sent Special Note to Indore Traffic Dancing Cop: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने फैंस को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। फैंस के दिलों पर छा जाने वाले कप्तान ने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है। रोहित ने इंदौर के फेमस ट्रैफिक पुलिसकर्मी को एक स्पेशल नोट भेजा है। डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर रणजीत सिंह ने इसका खुलासा किया है।
रंजीत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया खुलासा
अपने डांस के जरिए ट्रैफिक संभालने वाले रंजीत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसके बारे में बताया है। रोहित शर्मा ने उन्हें एक खूबसूरत नोट भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे आपकी एनर्जी पसंद है। आपको भविष्य की शुभकामनाएं। इसी के साथ कप्तान ने अपना ऑटोग्राफ भी दिया है। रंजीत सिंह इसे पाकर काफी खुश हो गए हैं।
हालांकि रणजीत के लिए ये ऑटोग्राफ लेना इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने इसके पीछे की कहानी भी बताई है। रंजीत सिंह के मुताबिक, जब भारतीय टीम आखिरी बार इंदौर आई तो उनकी मुलाकात भारत के कप्तान रोहित शर्मा से हुई। उस वक्त उन्होंने ऑटोग्राफ के बारे में पूछा, लेकिन ड्यूटी के कारण इसे नहीं ले सके। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा को यह बात याद रही।
खिलाड़ी सिर्फ खेल से महान नहीं बनता
उन्होंने इस बार अपना ऑटोग्राफ और मेरे प्रति अपना प्यार शब्दों में लिखकर ड्राइवर को दे दिया। इसके बाद बस ड्राइवर ने इसे मुझे दे दिया। रंजीत ने आगे लिखा कि मुझे ये देखकर खुशी हुई कि वे इस पागल आदमी तक कहां तक पहुंच सकते हैं। रंजीत ने आगे लिखा- आपके प्यार के लिए हार्दिक धन्यवाद कप्तान साहब। कोई खिलाड़ी सिर्फ खेल से महान नहीं बनता, ऐसी ही सोच उसे महान बनाती है।
बता दें कि मार्च में जब टीम इंडिया इंदौर गई तो टीम बस एक चौराहे से गुजर रही थी। तब रंजीत सिंह ने बस को पास कराया था। उनकी इस अदा को देख रोहित शर्मा मुरीद हो गए थे और वे अपने आपको ताली बजाने से नहीं रोक पाए।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में लौटे ऋषभ पंत, तीसरे टी20 से पहले मिली गुड न्यूज!
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: विराट कोहली टी20 क्रिकेट में रचेंगे इतिहास, महज 6 रन पीछे स्टार बल्लेबाज
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines