Rohit Sharma: भारतीय टीम में इस समय बड़ा उथल-पुथल चल रहा है. वनडे फॉर्मेट में अब रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बना दिया है. रोहित शर्मा से पिछले कुछ महीने में टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट की कप्तानी चली गई है. हिटमैन अब वनडे फॉर्मेट में सिर्फ सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे. इस बीच रणजी टीम का भी ऐलान हो रहा है. 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए अब जम्मू-कश्मीर की टीम का ऐलान हुआ है. जिसमें रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं.
रोहित शर्मा को मिला मौका
रणजी ट्रॉफी 2025 के जब जम्मू-कश्मीर की टीम का ऐलान हुआ तो उसमें रोहित शर्मा का नाम नजर आ रहा है. जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए. जम्मू की टीम अपना पहला मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेलने वाली है. ऐसे में रोहित शर्मा मैदान पर नजर आ सकते हैं. हिटमैन टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. ऐसे में उनका रणजी ट्रॉफी खेलना हैरान करने वाली है. हालांकि अब इस खबर का सच बाहर आ गया है. ये रोहित शर्मा भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज नहीं है. रोहित शर्मा जम्मू कश्मीर के एक गेंदबाज हैं, जोकि इस रणजी ट्रॉफी में अपनी गेंदों से तहलका मचा सकते हैं. हालांकि हिटमैन विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: क्या अलग होने वाली हैं CSK और MS Dhoni की राहें? मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने आए नजर
कौन हैं जम्मू-कश्मीर के रोहित शर्मा?
जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ी रोहित शर्मा का जन्म 5 सितंबर 1994 को हुआ है. रोहित ने साल 2015 में जम्मू-कश्मीर के लिए अपना डेब्यू किया था. जिसके बाद से ही वो लगातार जम्मू और कश्मीर की टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा का साथ निभाने के लिए जम्मू और कश्मीर की टीम में आकिब नबी, उमर नजीर और उमरान मलिक भी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही इस टीम की गेंदबाजी बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. पिछली बार जम्मू-कश्मीर की टीम ने मुंबई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था.
ये भी पढ़ें: पूर्व चीफ सिलेक्टर ने बता दिया टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को ‘चमचा’, ऑस्ट्रेलिया दौरे की सिलेक्शन पर उठा दिए सवाल!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines