Rohit Sharma Scored a Century: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार शतक जड़ दिया है। रोहित ने सिर्फ 63 गेंदों में शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ ही रोहित विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया है। इस शतक से पहले रोहित और सचिन दोनों 6 शतक जड़कर बराबरी पर थे, लेकिन अब रोहित के विश्व कप में 7 शतक हो चुके हैं। इसके अलावा रोहित ने विश्व कप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक भी जड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था, उन्होंने 72 गेंदों में विश्व कप में शतक जड़ा था। अब रोहित ने सिर्फ 63 गेंदों में शतक जड़ दिया है।
रोहित ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
रोहित शर्मा ने 7 शतक लगाने के लिए 19 मैच खेले हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 45 मैचों में 6 शतकीय पारी खेली है। इससे साफ है कि रोहित का विश्व कप में अनोखा रिकॉर्ड है। सचिन और रोहित के बीच विश्व कप मुकाबले खेलने में दोगुने से भी अधिक का अंतर है, लेकिन रोहित ने फिर भी सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने आज के मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रोहित ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने छक्के की रेस में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है, उन्होंने 553 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ‘कोहली, कोहली…’, नवीन उल हक के फील्ड पर आते ही फैंस ने की नारेबाजी, Watch Video
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
31 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines