Rohit Sharma World Cup 2023: कप्तान रोहित शर्मा और सेलेक्टर अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम में रविचंद्रन अश्विन, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है। ये सीरीज भारतीय टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि, 8 अक्टूबर से भारत में वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। अब, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भी बात की।
रोहित शर्मा ने कही ये बातें (Rohit Sharma World Cup 2023)
एशिया कप जीतने के बाद रोहित बेहद ही कॉन्फिडेंट दिखे। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने सतर्क रहने की भी बात कही है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए कहा, “हम जो भी खेल खेलते हैं वह महत्वपूर्ण है। एशिया कप जीत के बावजूद हमें तटस्थ रहना होगा – टीम में माहौल बहुत अच्छा है, अब हमारा ध्यान विश्व कप पर है।”
अजीत अगरकर ने सोमवार, 18 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरु होने वाली 3 मैचों की सीरीज के लिए दो स्क्वायड की घोषणा की। सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलेंगे। रोहित की जगह एशिया कप 2023 में शतक लगा चुके दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल कप्तानी करेंगे। आखिरी मैच में रोहित और विराट दोनों की वापसी होगी।
पहले 2 मैचों के लिए भारतीय टीम
पहले दो मैचों में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। इसके अलावा टीम में शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को जगह मिली है।
यह भी पढ़ेंः Virat Kohli की बात हुई सच, बड़े भुलक्कड़ निकले Rohit Sharma! जानें क्या है किस्सा
आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम
सीरीज के आखिरी यानी तीसरे मैच में रोहित टीम में वापसी करेंगे और। रोहित शर्मा के अलावा तीसरे वनडे के लिए शुभमन गिल गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (फिटनेस के आधार पर), रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर जैसे क्रिकेटरों को शामिल किया गया है।
दोनों टीमों के लिए सीरीज खास
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दोनों टीमों के लिए ये सीरीज बेहद खास होने वाली है। दोनों टीमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करेगी। एक तरफ भारत एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे मजबूत टीमों को धूल चटाया है और खिताब अपने नाम किया है। विराट कोहली, शुभमन गिल, रोहित शर्मा और केएल राहुल ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines