India vs South Africa, 1st Test Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (26 दिसंबर) से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। हालांकि, सेंचूरियन में टॉस अपने तय समयानुसार नहीं हो पाया है। आउटफील्ड गीली होने की वजह से टॉस में देरी हो रही है। मैच के दौरान सभी की निगाहें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर टिकी रहेंगी। अफ्रीकी दौरे पर उनके बल्ले से अगर एक शतक निकलता है तो वह भारतीय टीम के लिए बतौर कप्तान बेहद खास बन जाएंगे।
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफ्रीकी सरजमीं पर बतौर कप्तान शतक लगाने का रिकॉर्ड केवल दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। इसमें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम शामिल है। तेंदुलकर की अगुवाई में भारतीय टीम ने 1997 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने केपटाउन टेस्ट में शानदार बल्लेबाज करते हुए 169 रन बनाए थे। बात करें इस मैच के परिणाम के बारे में तो ब्लू टीम को 282 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने नोट के किए हजार टुकड़े, फिर लगाया शादी वाला ठुमका
सचिन तेंदुलकर के बाद बतौर कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफ्रीकी जमीं पर शतक लगाने का खास रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। किंग कोहली का साल 2018 में अफ्रीकी दौरे पर जमकर जलवा देखने को मिला था। उन्होंने सेंचूरियन टेस्ट में 153 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। हालांकि उनकी इस उम्दा पारी के बावजूद भारतीय टीम को इस मुकाबले में 135 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
रोहित शर्मा का टेस्ट करियर:
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 52 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 88 पारियों में 46.54 की औसत से 3677 रन निकले हैं। टेस्ट क्रिकेट में शर्मा के नाम 10 शतक, एक दोहरा शतक और 16 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
35 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines