Rohit Sharma Most Sixes: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिस गेल के सालों पुराने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्कों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में तीन छक्के लगाकर यह कारनामा किया। अब वह दुनियाभर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसलिए हम उन्हें कहे रहे हैं दुनिया का नया सिक्सर किंग। रोहित शर्मा ने अपने 453वें इंटरनेशनल मैच की 473वीं पारी में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने 84 गेंदों पर 131 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
इतना ही नहीं इस पारी में भारतीय कप्तान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह अब वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने संयुक्त रूप से सबसे तेज ऐसा किया है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 19वीं पारी में यह रिकॉर्ड बनाया था। अब रोहित ने भी 19 पारियों में वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस पारी में उन्होंने शानदार और तूफानी अर्धशतक भी जड़ा। 30 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।
Rohit Sharma Three Sixes IND vs AFG to Reach World Record
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाज
- रोहित शर्मा- 556
- क्रिस गेल- 553
- शाहिद अफरीदी- 476
- ब्रेंडन मैकुल्लम- 398
- मार्टिन गुप्टिल- 383
- एमएस धोनी- 359
यह भी पढ़ें:- IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी, वनडे वर्ल्ड कप में किया बेस्ट प्रदर्शन
इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए अफगान टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे थे। इसके अलावा उपकप्तान हार्दिक पांड्या को भी दो सफलताएं मिली थीं। कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। अफगान टीम के लिए कप्तान शाहिदी ने सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
10 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
33 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
40 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
59 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines