हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पद्म श्री सम्मान से गदगद हुए रोहित शर्मा की आई पहली प्रतिक्रिया, इस लम्हे को बताया अपने लिए सबसे...

Rohit Sharma on Padma Shri Award: पूर्व भारत कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. रोहित का भारतीय क्रिकेट में काफी बड़ा योगदान रहा है और इसी कारण उन्हें ये सम्मान मिला. अब रोहित शर्मा की इसपर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने भारतीय सरकार को धन्यवाद कहा और इसे अपने परिवार के लिए सबसे बड़ा पल माना.

विज्ञापन
रोहित की आई खास प्रतिक्रिया

Rohit Sharma on Padma Shri Award: रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं. रोहित ने 2007 में डेब्यू किया था और वो पिछले 19 साल से लगातार भारत के लिए कमाल कर रहे हैं. रोहित की कप्तानी में भारत ने दो ICC ट्रॉफी पर कब्जा किया. रोहित का भारतीय क्रिकेट में काफी बड़ा योगदान रहा है. इसी कारण उन्हें लगभग एक हफ्ते पहले पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. रोहित ने अब ये सम्मान मिलने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया जारी की है. वो बेहद खुश नजर आए और उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद किया.

रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया

पद्म श्री भारत के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में 26 जनवरी को रोहित को ये सम्मान दिया था. रोहित इससे गदगद नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘पद्म श्री मिलने पर मैं भारत सरकार को शुक्रिया कहता हूं. यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास पल है. मैं उन सभी लोगों को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे करियर में अहम किरदार निभाया. मेरी अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफी जीतने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी. धन्यवाद. जय हिन्द.’

ये भी पढ़ें:- IND A vs USA: कमबैक मैच में तिलक वर्मा का जलवा, बल्ले और गेंद से मचाया धमाल

विज्ञापन

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीती दो ट्रॉफी

रोहित शर्मा न सिर्फ बल्ले, बल्कि मैदान पर अपनी सूझबूझ के कारण पसंद किए जाते थे. शर्मा ने भारत की कप्तानी करते हुए दो ICC ट्रॉफी जीती. टीम इंडिया ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को पराजित किया और सालों बाद दोबारा टी20 का सबसे बड़ा खिताब जीता. इसके अलावा रोहित की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की.

रोहित का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

प्रारूप मैच पारी रन सर्वाधिक स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 67116430121240.5757.051218
वनडे 2822741157726448.8492.743361
टी20 अंतर्राष्ट्रीय 1591514231121*32.05140.89532

ये भी पढ़ें:- ICC को जवाब देने के मूड में नहीं पाकिस्तान? भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर चुपचाप खेल रहा पड़ोसी मुल्क!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola