World Cup 2023: स्टार खिलाड़ी को लेकर रोहित का बड़ा बयान, कहा- 'अगर वो रन नहीं भी बनाएगा तो उसको खिलाऊंगा..'

ODI World Cup 2023: विश्व कप में श्रेयस अय्यर पर उठ रहें सवालों पर करारा जवाब देते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने सबकी बोलती बंद कर दी है।

icc odi world cup 2023 final ind vs aus rohit sharma strategy

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम विश्व कप 2023 में लगातार अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक खेले गए विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने अपने सभी मैच जीते हैं। टूर्नामेंट में रोहित भी कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट की अपनी लगातार आठवीं जीत 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की। वहीं इस मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए रोहित ने टीम के एक खिलाड़ी को लेकर कहा कि अगर वो रन भी नहीं बनाएंगे तो भी मैं उनको टीम में खिलाउंगा।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें, टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कई मैचों मे लगातार फ्लॉप साबित हुए जिसके बाद सोशल मीडिया पर अय्यर को बाहर करने की मांग उठने लगी। फ्लॉप होने के बाद भी लगातार श्रेयस को टीम में मौका देने को लेकर रोहित पर भी काफी सवाल उठने लगे थे।

लेकिन अब पिछले दो मैचों में श्रेयस का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। दो मैचों में अय्यर लगातार दो अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं अब उनको लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि, “हमें इस खिलाड़ी पर भरोसा रखना होगा। कभी-कभी खिलाड़ी हर मैच में रन नहीं बना पाते है लेकिन हमें उनको समय देना चाहिए और मैं श्रेयस को खेलते देखना चाहता हूं।”

https://twitter.com/96ShreyasIyer/status/1721192333260345711

शमी-जडेजा की रोहित ने की जमकर तारीफ

आगे रोहित ने शमी और जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि, “मोहम्मद शमी ने टीम में काफी शानदार वापसी की है। जो उनकी मजबूत मानसिकता को दिखाता है शमी हर मैच में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा अपना रोल अच्छे से जानते है और वो टीम के लिए लगातार तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं।”

जडेजा ने टीम के लिए हमेशा अपना 100 फीसदी दिया है। बल्ले से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में जडेजा टीम को मजबूती प्रदान करते है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए और फिर गेंदबाजी में 5 विकेट भी अपने नाम किए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ