हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: साबरमती नदी के क्रूज पर डिनर, फिर अटल ब्रिज पर सैर, फाइनल से पूर्व दोनों टीमों का आया मस्ती वाला प्लान

फाइनल मुकाबले से पूर्व अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। शनिवार शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी साबरमती नदी के एक क्रूज पर डिनर करेंगे।

विज्ञापन
फाइनल से पूर्व दोनों टीमों का आया प्लान। (ANI)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी पड़ाव बेहद करीब है। टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वह यह मैच जीतकर तीसरी बार वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम करे। वहीं कंगारू टीम छठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए अपनी नजर गड़ाई हुए है।

अहम मुकाबले से पूर्व अक्सर टीमों को मैदान में पसीना बहाते हुए देखा जाता है, लेकिन बात करें वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले से एक दिन पूर्व भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम क्या करने वाली है तो उसका जवाब थोड़ा अलग है। जी हैं, शनिवार शाम को दोनों टीमें प्रैक्टिस नहीं करेंगी, बल्कि साबरमती नदी के एक क्रूज पर डिनर करेगी। डिनर के बाद खिलाड़ी साबरमती नदी पर ही बने अटल ब्रिज का भी सैर करेंगी।

यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: साबरमती नदी के क्रूज पर डिनर, फिर अटल ब्रिज पर सैर, फाइनल से पूर्व दोनों टीमों का आया मस्ती वाला प्लान

सेमी फाइनल में किसे मिली जीत और किसे करना पड़ा हार का सामना?

वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमी फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े स्टेडिम में खेला गया था। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाने में कामयाब हुई थी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम सात गेंद शेष रहते 48.5 ओवरों में 327 रन पर ढेर हो गई थी। इस प्रकार 70 रन की बड़ी जीत हासिल करते हुए ब्लू टीम फाइनल में पहुंचने वाले पहली टीम भी बनी थी।

टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला एक दिन बाद 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता स्थित इडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अफ्रीका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 212 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इसे 16 गेंद शेष रहते सात विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें