ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला पड़ोसी देश श्रीलंका के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित वानखेड़े स्टडियम में खेला जाएगा। मैच से पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख भारतीय कप्तान के साथ-साथ फैंस भी चिंतित हो गए हैं। रोहित द्वारा साझा किए गए तस्वीर में पूरा शहर भारी धुंध से घिरा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, यह तस्वीर हवाई जहाज से यात्रा करते हुए ऊपर से ली गई है। कैप्टन शर्मा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘मुंबई यह क्या हो गया।’
पिछले कुछ दिनों से आर्थिक राजधानी में मौसम चिंता का विषय बना हुआ है। सीपीसीबी के अनुसार, ‘मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 मापा गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें- शाहीन अफरीदी का धमाका, वनडे क्रिकेट में कर दिया बड़ा कारनामा, 3 दिग्गजों को छोड़ा पीछे
मुंबई के कई हिस्से ऐसे हैं जहां वायु की गुणवत्ता खराब है। इसमें बांद्रा और कुर्ला कॉम्प्लेक्स जैसे नाम शामिल हैं। सोमवार को मुंबई की वायु गुणवत्ता सूचकांक 143 थी। इससे एक दिन पहले रविवार को 152 था।
मुंबई की इस दुर्दशा को देख पिछले कुछ हफ्तों से वायु गुणवत्ता विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं। बता दें 50 से नीचे की AQI रेटिंग अच्छी मानी जाती है, जबकि 100 से नीचे संतोषजनक होती है। 101-200 को मध्यम माना जाता है, जबकि 200 से 300 से ऊपर खराब श्रेणी में आता है।
सेमी फाइनल में जगह पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया:
वर्ल्ड कप 2023 भारतीय टीम के नजरिए से बेहद शानदार गुजर रहा है। ब्लू टीम ने टूर्नामेंट में अबतक कुल छह मुकाबले खेले हैं। इस बीच रोहित एंड कंपनी को अपने सभी मुकाबलों में जीत मिली है। अंकतालिका में टीम इंडिया 12 अंको के साथ टॉप पर काबिज है। अगर वह अपना अगला मुकाबला भी जीतने में कामयाब होती है तो उसका सेमी फाइनल में पहुंचने का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा।
संबंधित खबरें
गंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
44 mins agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
1 hr agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
8 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
9 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
9 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
10 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
10 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
11 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines