ODI World Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस विश्व कप में लगातार शानदार पारी खेल रहे हैं। रोहित न सिर्फ रन बना रहे हैं बल्कि जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभा रहे हैं। जिसके चलते उनको कई बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी मिल चुका हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को खेले गए मैच में भी रोहित ने 87 रनों की अहम पारी खेली जिसके चलते टीम इंडिया का स्कोर 229 रनों तक पहुंचा। एक समय जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया काफी मुश्किल में थी लेकिन रोहित ने टीम को मुश्किल दौर से बाहर निकाला। जिसके चलते उनको ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिला।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट से आगे निकले रोहित, बुमराह-शमी ने भी लगाई छलांग..जानिए टॉप स्कोरर और विकेट टेकर गेंदबाज
विराट-सचिन से ज्यादा पीछे नहीं रोहित
बता दें, विश्व कप इतिहास में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है। वहीं, इस लिस्ट पर स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है।
सचिन ने विश्व कप इतिहास में 11 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने नाम किया हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा के नाम अब 9 बार ये खिताब हो गया हैं। वहीं, दूसरी तरफ आईसीसी के ओवरऑल टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ दे मैच’ अवॉर्ड जीतने की बात करें तो, इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली का नाम आता हैं।
विराट कोहली ने आईसीसी के ओवरऑल टूर्नामेंट्स में 11 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी 11 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड अपने नाम किया है। आईसीसी के ओवरऑल टूर्नामेंट्स में इस अवॉर्ड को जीतने के मामले में भी रोहित शर्मा विराट और सचिन से ज्यादा पीछे नहीं हैं। रोहित शर्मा ने आईसीसी के ओवरऑल टूर्नामेंट्स में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब 10 बार अपने नाम किया है। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भी 10 बार इस खिताब को अपने नाम किया हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines