India vs Afghanistan: टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में तीन अलग-अलग कप्तान मिले। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। अब जल्द ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर रोहित शर्मा के भविष्य का फैसला होने वाला है। जनवरी 2024 में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलनी है लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा ये सबसे बड़ा सवाल है।
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और रुतुराज गायकंवाड़ फिलहाल चोटिल है और इन तीनों खिलाड़ियों का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना काफी मुश्किल है। जिसके बाद अब बीसीसीआई रोहित शर्मा को इस सीरीज में फिर से कप्तानी सौंपने वाली है, जिसको लेकर जल्द ही रोहित शर्मा औप बीसीसीआई के बीच बातचीत होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ टी20 इंटरनेशनल में टीम के कप्तान के तौर पर बीसीसीआई की पहली पसंद अभी तक रोहित शर्मा ही है।
रोहित शर्मा ने भी दिए थे वापसी के संकेत
सेंचुरियन टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा था कि अगर बीसीसीआई उनको टी20 विश्व कप 2024 में खिलाने के लिए सोच रही है तो वहीं टीम के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार है। जब टीम के तीन खिलाड़ी जो टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करते है या कर चुके हैं वो तीनों ही चोटिल है तो अब बीसीसीआई के सामने रोहित शर्मा ही एक ऑप्शन है जो टीम की कप्तानी करेंगे।
ये भी पढ़े:- AUS vs PAK: मैच के बीच सामने आया मजेदार वाकया, लड़के की गोद में सो रही थी लड़की; Video Viral
इसको लेकर जल्द ही चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रोहित शर्मा से बातचीत करने वाले हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल में भी टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
रोहित शर्मा पिछले एक साल से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। आखिरी बार रोहित को टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे। दूसरी तरफ फैंस भी चाहते है कि रोहित शर्मा ही टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करें।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
55 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
5 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines