---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

रोहित शर्मा 215 KMPH की स्पीड से नहीं चला रहे थे कार, पुणे पुलिस के कमिश्नर ने बताया पूरा सच

रोहित शर्मा को हाल ही में तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में जुर्माना भरना पड़ा है. हालांकि जो गति उनके कार की बताई जा रही है वह सच नहीं है.

---विज्ञापन---

नई दिल्ली. हाल ही में रोहित शर्मा को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से अपनी लेम्बोर्गिनी कार चलाने के लिए खामियाजा भुगतना पड़ा है। खबरों के मुताबिक वह एक्सप्रेसवे पर करीब 215 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहा थे। हालांकि, यह खबर सच नहीं है। रोहित को मुंबई से पुणे की यात्रा करते समय दो बार जुर्माना लगाया गया था।

राजमार्ग पुलिस अधीक्षक लता फड़ ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया है, ‘तेज गति से गाड़ी चलाने के आरोप में उनके (रोहित शर्मा) ऊपर नियम के अनुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने गलती को मानते हुए जुर्माने को तुरंत अदा कर दिया है।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की खैर नहीं, पंड्या की जगह विध्वंसक खिलाड़ी टीम इंडिया में हो सकता है शामिल! पल भर में बदल देता है मैच का रुख

रोहित की कार को एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लगे कैमरे में कैद किया गया था। यहां दो बार उनकी कार को तय गति से ज्यादा ऊपर पाया गया था। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की अधिकतम गति 105 किमी प्रति घंटा है। हालांकि वह दो बार इस गति से ज्यादा की स्पीड में क्रॉस किए थे।

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा ने पहले कामशेत सुरंग के पास से 117 किमी प्रति घंटे की स्पीड से पास किया था। वहीं दूसरी बार उन्हें सोमाटेन फाटा के पास 111 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गुजरते हुए पाया गया।

4000 का लगा जुर्माना:

रोहित शर्मा को जुर्माने के रूप में 4000 की राशि जमा करनी पड़ी है. वजह उनके दो चालान कटे थे. इस वजह से उन्हें दो-दो हजार के दो चालान भरने पड़े हैं।

---विज्ञापन---

पुणे में जमाया रंग:

हालांकि, चालान का असर रोहित के प्रदर्शन पर नहीं दिखा। उन्होंने पुणे में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 48 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस बीच उनके बल्ले से सात चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।

First published on: Oct 20, 2023 02:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola