Rohit Sharma Unluckiest: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में दुखद हार का सामना करना पड़ा था। दुखद इसलिए क्योंकि इस हार ने करोड़ों भारतवासियों का दिल तोड़ा। भारत की इस हार का सबसे बड़ा कारण रहे थे 120 गेंदों पर 137 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड। इस एक खिलाड़ी ने 140 करोड़ भारतवासियों के जज्बातों पर पानी फेर दिया। इस हार के बाद दुखी तो सभी थे लेकिन सबसे ज्यादा दुखी जो इंसान था वो थे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा। रोहित की आंखों से आंसू रुके ही नहीं और वे मैच खत्म होते ही मैदान से भागकर बाहर चले गए। मैच के बाद उन्हें सबसे बदनसीब इंसान भी बताया गया।
ट्रेविस हेड ने दिया बयान
ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के हीरो और प्लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड ने मैच के बाद रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया। उन्होंने भारतीय कप्तान के लिए कहा,’वह शायद दुनिया के सबसे बदनसीब इंसान हैं।’ वैसे एक मायने में हेड का यह कथन सही भी है। क्योंकि, रोहित शर्मा वो खिलाड़ी हैं जो एक बार भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं उठा पाए। 2011 वर्ल्ड कप में वह सेलेक्ट नहीं हो पाए थे। फिर 2015, 2019 और अब 2023 में उन्होंने जीतोड़ कोशिश की लेकिन टीम इंडिया पिछले दो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल हारी थी और अब फाइनल में हार गई।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘हम अच्छा नहीं कर पाए, हमने सब कुछ ट्राई किया लेकिन…’, हार के बाद छलका रोहित का दर्द
वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
रोहित शर्मा का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में शानदार रहा। वह विराट कोहली के बाद टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 31 छक्कों के साथ टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। रोहित के बल्ले से 11 पारियों में 597 रन निकले। वह एक वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी बने। उन्होंने तकरीबन हर मैच में टीम इंडिया को तेजतर्रार शुरुआत दी। फाइनल में भी उन्होंने आतिशी 47 रन बनाए थे। उनकी पूरे वर्ल्ड कप के दौरान आईं ऐसी पारियों से ही भारत को अच्छी शुरुआत मिलती थी।
यह भी पढ़ें:- कौन बनेगा रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी? ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के नए कप्तान
नहीं कम आई रोहित की मेहनत
वर्ल्ड कप 2019 में पांच शतक लगाकर शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित शर्मा के हाथ सेमीफाइनल में निराशा हाथ लगी थई। 2015 में भी भारतीय ओपनर ने शिखर धवन के साथ धूम मचाई पर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हरा दिया। अब 2023 वर्ल्ड कप में जब कप्तानी के साथ रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और जीतोड़ मेहनत की। लेकिन इस बार भी टीम इंडिया वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई। इसलिए भारतीय कप्तान के आंसू उनका दर्द बयां कर रहे थे। अब शायद ही रोहित वर्ल्ड कप खेलेंगे। 36 वर्षीय खिलाड़ी के लिए 2027 वर्ल्ड कप खेलना बेहद मुश्किल है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
47 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
58 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
58 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines