Rohit Mark Wood: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने उस बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है, जिसके खिलाफ उन्हें गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा डर लगता है। वुड का कहना है कि वह टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करने से सबसे ज्यादा घबराते हैं।
वुड का कहना है कि हिटमैन जिस दिन रंग में होते हैं उस दिन उन्हें बॉलिंग करना काफी मुश्किल हो जाता है। बता दें कि रोहित टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं और वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही मैदान पर दिखाई देंगे।
हिटमैन से थर-थर कांपते हैं वुड!
मार्क वुड ने ‘द ओवरलैप क्रिकेट’ यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें रोहित शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “हां, अपने करियर के अलग-अलग स्टेज पर मुझे रोहित शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करने में काफी परेशानी हुई।
उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल है, क्योंकि आपको लगता है कि शॉर्ट गेंद के खिलाफ आप रोहित का विकेट ले सकते हैं, लेकिन अपना दिन होने पर वह शॉर्ट बॉल पर भी जोरदार प्रहार करते हैं। इसी वजह से रोहित को बॉलिंग करना कठिन हो जाता है। मुझे हमेशा लगता है कि रोहित का बैट काफी बड़ा है और वह चौड़ा ही होता जाता है।”
अक्टूबर में होगी रोहित की वापसी
रोहित शर्मा टी-20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में रंग जमाते हुए नजर आएंगे। रोहित ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इस साल फरवरी में खेला था। हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था।
रोहित अब अक्टूबर में बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है, जहां टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। हालांकि, देखना यह दिलचस्प होगा कि रोहित को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जाती है या नहीं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
54 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines