Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाया, रोहित के शतक के बाद कई रिकॉर्ड बन गए हैं तो कई रिकॉर्ड टूट गए हैं। लेकिन इस शतक के साथ भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा इतिहास बन गया है। रोहित शर्मा ने तीन साल के लंबे इंतजार के बाद शतक बनाया है।
और पढ़िए –IND vs NZ: Shubman Gill ने Virat Kohli को छोड़ा पीछे, इस महा-रिकॉर्ड में की बाबर आजम की बराबरी
सचिन-विराट को बाद रोहित
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाते ही अपने वनडे करियर का 30वां शतक पूरा कर लिया, जिसके बाद रोहित शर्मा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे शतक लगाने के मामले में रिकी पोटिंग के साथ हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग भी इस सूंची में शामिल हैं। पंटर ने भी वनडे क्रिकेट में 30 शतक लगाए हैं।
और पढ़िए –IND vs NZ: तूफानी शतक ठोक Shubman Gill ने झुकाया सिर, खुश हुए विराट, रोहित ने दिया ये रिएक्शन, देखें
सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में भारतीय
सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज सबसे ऊपर हैं, सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 46 शतक लगाए हैं, जबकि अब 30 शतकों के साथ इस सूची में रोहित शर्मा भी शामिल हो गए हैं। इसलिए अब कहा जा रहा है वनडे क्रिकेट में शतक लगाने में भारतीय बल्लबाजों का राज चलता है।
बता दें कि आज रोहित शर्मा शुरुआत से ही शानदार लय में नजर आए, रोहित ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली, उन्होंने अपनी शतकयी पारी में कई शानदार शॉट्स लगाए। रोहित ने अपनी शतकीय पारी में 9 शानदार चौके और 6 जबरदस्त छक्के लगाए। हालांकि रोहित शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines