ODI World Cup 2023. लीग चरण का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम ने रविवार (12 नवंबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में भी ब्लू टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 160 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो टूर्नामेंट को लेकर कभी भी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचा है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘बड़े टूर्नामेंट में आप ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच सकते हैं। सब कुछ सही रहा तो 11 मुकाबले खेलने को मिलेंगे। इसलिए एक समय पर एक मैच के बारे में सोचना ज्यादा सही नजर आता है। टूर्नामेंट में हमने अबतक जिस तरह से प्रदर्शन किया है, वाकई कमाल का है।’
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘प्रत्येक मैच में कोई ना कोई एक खिलाड़ी उभरकर सामने आया है और जिम्मेदारी को अपने ऊपर उठाया है। यहां के कंडीशन से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन कभी भी अलग-अलग टीमों से खेलना आसान नहीं होता है।’
‘हिटमैन’ शर्मा ने कहा, ‘ ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बनाने के लिए बेहतरीन रिजल्ट की जरूरत होती है, लेकिन हमने प्रयास किया है कि माहौल लाइट ही रहे। प्रत्येक खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छा जुड़ाव है।
रोहित शर्मा ने कहा, ‘नीदरलैंड के खिलाफ कई गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। हमारे दिमाग में छठें गेंदबाज को लेकर विचार चल रहे थे। गेंदबाजी यूनिट के रूप में हमने काफी चीजें ट्राई की। मैच के दौरान हमें वाइड यॉर्कर डालने की जरूरत नहीं थी, लेकिन हमने डाला। यह भविष्य का प्लान है।’
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
26 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
52 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
55 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines