Rohit Sharma Record in Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कुछ दिनों पहले हो गया था. दोनों देशों के बीच तीन वनडे और 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली 7 महीनों बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे और फैंस उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम सोच रही होगी कि रोहित-विराट को अच्छे गेमप्लान के साथ आउट किया जा सकता है, क्योंकि वो महीनों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि, रोहित शर्मा के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया में शानदार हैं और वो कंगारूओं के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.
रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया में आंकड़े
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर प्रदर्शन एकदम शानदार है. उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 30 वनडे मैच खेले हैं और इसी बीच उन्होंने 1328 रन बनाए हैं. उनका औसत 53.12 का रहा है. वनडे में रोहित ने 90.58 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने अब तक 5 शतक लगाए हैं. इससे साबित होता है कि शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में वनडे खेलना कितना ज्यादा पसंद है. रोहित अब 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारियां खेलकर अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे.
6 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में उनके खिलाफ वनडे खेलेंगे रोहित
रोहित शर्मा 6 साल के लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी धरती पर वनडे खेलने वाले हैं. आपको बता दें कि भारत की ऑस्ट्रेलिया में आखिरी वनडे सीरीज 2020-21 में हुई थी. रोहित शर्मा इसका हिस्सा नहीं थे. इसके पहले वो 2018-19 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे खेलते हुए नजर आए थे. अब 6 साल बाद शर्मा को दोबारा कंगारूओं की सरजमीं पर उनके खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हुए देखना शानदार रहेगा.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup ट्रॉफी ‘चोरी’ के सवाल पर मोहसिन नकवी की बोलती बंद, ‘मुंह छुपाते’ आए नजर, देखें वायरल वीडियो
टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
| 19 अक्टूबर 2025 | पहला ODI | पर्थ स्टेडियम, पर्थ |
| 23 अक्टूबर 2025 | दूसरा ODI | एडिलेड ओवल, एडिलेड |
| 25 अक्टूबर 2025 | तीसरा ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
ये भी पढ़ें:- विराट-रोहित की ड्रेसिंग रूम में एंट्री पर ‘बैन’ क्यों? टीम इंडिया से जुड़ने के बावजूद रहना होगा अलग
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines