Team India: वनडे फॉर्मेट में आज के समय भी टीम इंडिया का दबदबा नजर आता है. भारतीय क्रिकेट टीम के पास इस फॉर्मेट में कभी भी सुपरस्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं रही है. खासकर पिछले 25 सालों में टीम इंडिया के पास इस फॉर्मेट के कई सुपरस्टार रहे हैं. जिसके कारण ही जब भी वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की ऑल टाइम 11 चुनी जाती है, तो कई सुपरस्टार खिलाड़ी को जगह भी नहीं मिल पाती है. रॉबिन उथप्पा ने भी जब टीम इंडिया की ऑल टाइम वनडे 11 चुनी तो कई सुपरस्टार को जगह नहीं दिया.
रोहित-हरभजन भी नहीं बना पाए जगह
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अपनी ऑल टाइम वनडे चुनी. जिसमें उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को रखा. वहीं उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी है. हालांकि नंबर 3 पर उन्होंने विराट कोहली को भी नहीं रखा है. द्रविड़ को उथप्पा ने जगह नहीं दी है. मध्यक्रम में उन्होंने युवराज सिंह और सुरेश रैना को जगह दी है. दोनों ही खिलाड़ी तेजी से रन बनाने के अलावा कुछ ओवर भी डाल सकते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी को रॉबिन उथप्पा ने कप्तानी और विकेटकीपिंग दोनों ही अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं. वहीं बात करें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तो उन्होंने दिग्गज कपिल देव को जगह दी है. जिसके कारण हार्दिक पांड्या इस 11 का हिस्सा नहीं है. वहीं स्पिनर के रूप में अनिल कुंबले को जगह मिली है. दिग्गज हरभजन सिंह को भी जगह नहीं मिल पाई. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा नजर आ रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जहीर खान और जसप्रीत बुमराह के ऊपर है. जवागल श्रीनाथ को भी इस टीम में जगह नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: ICC की नई रैंकिंग में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने मचाई तबाही, इन प्लेयर्स को हुआ नुकसान
रॉबिन उथप्पा की ऑल टाइम भारत ODI 11
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कार्डिफ की पिच पर बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानिए पूरी रिपोर्ट
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines