Rohit Sharma-Virat Kohli Future Plan: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर अब चर्चाएं जारी हैं। वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार के बाद अब दोनों का भविष्य क्या होगा यह जानने के लिए फैंस भी खासा उत्सुक हैं। बीच में खबरें सामने आई थीं कि रोहित शर्मा अब टी20 फॉर्मेट में वापस नहीं लौटेंगे। वहीं बीसीसीआई ने भी उनसे उनका व्हाइट बॉल प्लान और फ्यूचर स्ट्रेटजी के लिए जल्द मीटिंग करने की बात कही है। अब इसी बीच जानकारी मिली है कि, दोनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खास तैयारी करेंगे।
रोहित और विराट का खास प्लान
आपको बता दें कि टीम इंडिया 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक साउथ अफ्रीका के दौरे पर रहेगी। इस दौरे पर टीम तीन-तीन टी20 व वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इन्हीं दो टेस्ट से पहले रोहित और विराट खास प्रैक्टिस साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर करते नजर आएंगे। इस टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम साउथ अफ्रीका में ही चार दिवसीय तीन रेड बॉल मैच खेलेगी। खबरें सामने आई हैं कि रोहित और विराट इंडिया ए के साथ टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस करेंगे।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: बड़े-बड़े खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पर भी खतरा
साउथ अफ्रीका में नहीं मिलती आसान जीत
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत आई, इंग्लैंड को इंग्लैंड में हरा आई लेकिन साउथ अफ्रीका में हमेशा टीम इंडिया ने स्ट्रगल किया है। 2021-22 के दौरे में भी भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। यही कारण है कि अब टीम इंडिया इस बार यहां जीतना चाहेगी। इसके लिए टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित, विराट और राहुल इंडिया ए के साथ साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खास तैयारी कर सकते हैं। यानी अगर ऐसा हुआ तो शायद यह खिलाड़ी इस दौरे पर वनडे व टी20 सीरीज मिस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Team India Schedule: टी20 वर्ल्ड कप से पहले 10 मैच खेलेगी टीम इंडिया, देखें मेन इन ब्लू का पूरा शेड्यूल
भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
टी20
- पहला टी20- 10 दिसंबर (डरबन)
- दूसरी टी20- 12 दिसंबर (केबेरा)
- तीसरा टी20- 14 दिसंबर (जोहानिसबर्ग)
वनडे
- पहला वनडे- 17 दिसंबर (जोहानिसबर्ग)
- दूसरा वनडे- 19 दिसंबर (केबेरा)
- तीसरा वनडे- 21 दिसंबर (पार्ल)
टेस्ट
- पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर (सेंचूरियन)
- दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी (केपटाउन)
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
17 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines