हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर आखिर तोड़ी चुप्पी, कहा- सुन रहा हूं कि मैं रिटायर होने वाला...

Rohit Sharma Debunks Retirement Rumors: रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहें लगातार सामने आई हैं. रोहित ने इस पर खुलकर बात नहीं की थी. हालांकि, अब हिटमैन ने इन सभी अफवाहों को गलत बताया और साफ कर दिया कि वह आगे भी भारत के लिए खेलेंगे.

विज्ञापन
रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर बड़ा बयान दिया है (Image: ANI)

Rohit Sharma Debunks Retirement Rumors: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहें पिछले कुछ महीनों में कई बार सामने आई हैं. बताया जा रहा था कि इंग्लैंड दौरे के बाद उनका वनडे करियर खत्म हो जाएगा. रोहित ने जब अपना टीवी शो शुरू किया था, तब भी खबर आई थी कि वे क्रिकेट को अलविदा कहकर अब टीवी शो पर ध्यान देंगे. हिटमैन ने अब इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और साफ कर दिया कि अभी वह भारत के लिए क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर क्या कहा?

‘फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा’ शो पर हाल ही में अभिनेत्री करिश्मा कपूर, एक्टर चंकी पांडे समेत कई सेलेब्रिटी आए. इसी बीच सभी ने फैंस के सवालों के जवाब दिए. एक प्रशंसक ने सभी एक्टर्स से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में कौन-सी अफवाह सुनी है. करिश्मा ने अपनी डाइट के बारे में बात की, वहीं चंकी ने अपनी कंजूसी की अफवाह को गलत बताया.

रोहित शर्मा ने भी इसी बीच अपने रिटायरमेंट को लेकर लगातार चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी. रोहित ने साफ कर दिया कि अभी उनका संन्यास लेने का कोई मन नहीं है. अपने शो पर रोहित ने कहा, ‘मैंने खुद के बारे में अफवाह सुनी थी, सुनी है और अभी भी सुन रहा हूं कि मैं रिटायर होने वाला हूं. मुझे उम्मीद है कि हम तीनों के बारे में ये सभी अफवाहें गलत साबित हुई होंगी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड, आंकड़े कर देंगे हैरान

कब शुरू हुई थी रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहें?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने फैसला किया था कि वह रोहित शर्मा से आगे बढ़ेंगे और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ जाएंगे. अगरकर ने प्रज्ञान ओझा को यह बात रोहित को बताने के लिए कहा, क्योंकि वे हिटमैन के करीबी दोस्त हैं. रोहित को यह फैसला सही नहीं लगा और उन्होंने BCCI के अधिकारियों से इस बारे में बात की. बताया जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा.

विज्ञापन

बाद में रोहित शर्मा ने जोरदार शतक जड़ा और BCCI ने साफ कर दिया कि हिटमैन तब तक टीम में रहेंगे, जब तक वह प्लान का हिस्सा हैं. रोहित ने इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया. रोहित लगातार रन बना रहे हैं और यह दिखा रहे हैं कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सीरियस हैं. अब हिटमैन न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:- जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के बाद उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola