हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान, सामने आया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma: आईपीएल 2027 से पहले बड़ा उलटफेर होने वाला है. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बन सकते हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम से भी बाहर हो सकते हैं. सामने आई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन
Rohit Sharma Image Source: ANI

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 खिताब जिताए थे. उन्होंने शानदार कप्तानी की है. भारत के लिए भी रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है. अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कमान दोबारा संभाल सकते हैं, जिसपर बड़ा अपडेट भी आया है. फिलहाल हार्दिक पांड्या मुबंई इंडियंस के कप्तान हैं. लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई का हाल बेहाल रहा है.

रोहित शर्मा को मिल सकती है कप्तानी

आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट रोहित शर्मा की ओर देख सकता है. स्पोर्ट्स तक के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई के लिए बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं. आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला किया था और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी, क्योंकि पांड्या ने अपनी कप्तानी में आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था. लेकिन हार्दिक के कप्तान बनने के बाद मुंबई का हाल बेहाल हो गया.

मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह को दरकिनार करते हुए अपने सबसे सफल कप्तान की तरफ लौट सकती है. नई रिपोर्ट्स की मानें तो अगला सीजन रोहित के लिए आखिरी हो सकता है. ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें आखिरी सीजन में कप्तान के तौर पर विदा करना चाहता है. आईपीएल 2028 से पहले मेगा ऑक्शन होगा और माना जा रहा है कि टीम का गठन नए सिरे से किया जाएगा. इसके अलावा टीम में एकजुटता और टीम के मतभेदों को दूर करने के लिए भी हिटमैन की ओर देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि तिलक वर्मा को आईपीएल 2028 से मुंबई की कप्तानी दी जा सकती है. वह फिलहाल भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान भी हैं.

विज्ञापन

रोहित ने साल 2013 से साल 2023 तक मुंबई की कप्तानी की. इन 10 सालों में उन्होंने मुंबई के लिए 5 खिताब जीते और टीम को सफल बनाया. मुंबई और सीएसके ने ही अब तक आईपीएल के 5-5 खिताब अपने नाम किए हैं. दोनों सबसे सफल टीमों में से एक है.

रोहित का शानदार करियर

रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जस हैदराबाद के लिए ही खेला है. उन्होंने अब तक 281 मैच की 276 पारियों में 29.91 की औसत के साथ 7329 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 शतक के अलावा 49 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. रोहित ने इस दौरान 49 छक्के के अलावा 661 चौके जड़े हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola