Rohit Sharma In Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कंफर्म किया है कि वो 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के पहले 2 मैचों के लिए मौजूद रहेंगे. हालांकि, सूर्यकुमार यादव, गैस्ट्राइटिस से उबर रहे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. मुंबई क्रिकेट एसोसिशन के एक सूत्र ने देर रात पीटीआई को बताया, ‘रोहित पहले दो मैचों के लिए अवेलेबल रहेंगे.’
न्यूज 24 की खबर पर मुहर
न्यूज 24 ने 4 दिसंबर ही खबर दी थी कि रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. ‘हिटमैन’ 7 साल के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करते हुए नजर आएंगे. चूंकि वो अभी टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. ऐसे में वो आसानी से मुंबई टीम के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा पाएंगे. बीसीसीआई साफ कह दिया है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी अगर नेशनल टीम की तरफ से नहीं खेल रहे हैं तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें- News 24 Exclusive: विराट के बाद रोहित शर्मा भी करियर में लेंगे यू-टर्न, BCCI के फरमान से बदलेगी हिटमैन की राह!
कैसी होगी मुंबई टीम?
मुंबई के चीफ सेलेक्टर संजय पाटिल इससे पहले मीडिया को बताया था, ‘जायसवाल, दुबे और यहां तक कि रहाणे भी कम से कम पहले दो मैचों के लिए मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि सिलेक्शन पैनल यंग टीम के साथ आगे बढ़ रहा है.’ इससे पहले शुक्रवार को, भारतीय टेस्ट वाइस-कैप्टन ऋषभ पंत को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया था और दिग्गज विराट कोहली भी इस नेशनल वन-डे चैंपियनशिप विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ मैचों के लिए अवेलेबल रहेंगे.
रोहित का रिएक्शन
सवाल ये उठता है कि क्या सिलेक्टरों के चेयरमैन पाटिल का एमसीए एडमिनिस्ट्रेटर के साथ क्लियर कम्युनिकेशन है, क्योंकि सुबह जब रोहित की अवेलेबिलिटी के बारे में पूछा गया तो वो अनजान लग रहे थे. पाटिल ने कहा, ‘यशस्वी पेट की समस्या का इलाज करवा रहे हैं और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. हमने सोचा कि युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए. लेकिन जब भी वो मौजूद होंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा.’ पाटिल ने कहा था, ‘लेकिन पहले 2 मैचों के लिए हम युवाओं के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं.’
मुंबई का पहला मैच इस टीम से
50 ओवर के टूर्नामेंट का एलीट डिविजन 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में होगा, जबकि बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 12-18 जनवरी तक नॉकआउट मैचों की मेजबानी करेगा. मुंबई को ग्रुप सी में पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और हिमाचल प्रदेश के साथ रखा गया है. मुंबई टूर्नामेंट के पहले दिन 24 दिसंबर को सिक्किम से भिड़ेगी.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines