News 24 की खबर पर मुहर, विराट के बाद अब रोहित शर्मा भी खेलेंगे ये बड़ा टूर्नामेंट, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

Vijay Hazare Trophy Schedule: रोहित शर्मा को दर्शक विजय हजारे ट्रॉफी में भी खेलते हुए देख पाएंगे. वो मुंबई टीम के लिए टूर्नांमेंट के शुरुआती 2 मैचों के लिए वो अवेलेबल रहेंगे.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma In Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कंफर्म किया है कि वो 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के पहले 2 मैचों के लिए मौजूद रहेंगे. हालांकि, सूर्यकुमार यादव, गैस्ट्राइटिस से उबर रहे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. मुंबई क्रिकेट एसोसिशन के एक सूत्र ने देर रात पीटीआई को बताया, ‘रोहित पहले दो मैचों के लिए अवेलेबल रहेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 की खबर पर मुहर

न्यूज 24 ने 4 दिसंबर ही खबर दी थी कि रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे. ‘हिटमैन’ 7 साल के बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करते हुए नजर आएंगे. चूंकि वो अभी टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं. ऐसे में वो आसानी से मुंबई टीम के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा पाएंगे. बीसीसीआई साफ कह दिया है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी अगर नेशनल टीम की तरफ से नहीं खेल रहे हैं तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य है.

विज्ञापन

कैसी होगी मुंबई टीम?

मुंबई के चीफ सेलेक्टर संजय पाटिल इससे पहले मीडिया को बताया था, ‘जायसवाल, दुबे और यहां तक ​​कि रहाणे भी कम से कम पहले दो मैचों के लिए मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि सिलेक्शन पैनल यंग टीम के साथ आगे बढ़ रहा है.’ इससे पहले शुक्रवार को, भारतीय टेस्ट वाइस-कैप्टन ऋषभ पंत को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया था और दिग्गज विराट कोहली भी इस नेशनल वन-डे चैंपियनशिप विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ मैचों के लिए अवेलेबल रहेंगे.

विज्ञापन

रोहित का रिएक्शन

सवाल ये उठता है कि क्या सिलेक्टरों के चेयरमैन पाटिल का एमसीए एडमिनिस्ट्रेटर के साथ क्लियर कम्युनिकेशन है, क्योंकि सुबह जब रोहित की अवेलेबिलिटी के बारे में पूछा गया तो वो अनजान लग रहे थे. पाटिल ने कहा, ‘यशस्वी पेट की समस्या का इलाज करवा रहे हैं और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. हमने सोचा कि युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए. लेकिन जब भी वो मौजूद होंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा.’ पाटिल ने कहा था, ‘लेकिन पहले 2 मैचों के लिए हम युवाओं के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं.’

मुंबई का पहला मैच इस टीम से

50 ओवर के टूर्नामेंट का एलीट डिविजन 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर और बेंगलुरु में होगा, जबकि बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 12-18 जनवरी तक नॉकआउट मैचों की मेजबानी करेगा. मुंबई को ग्रुप सी में पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा और हिमाचल प्रदेश के साथ रखा गया है. मुंबई टूर्नामेंट के पहले दिन 24 दिसंबर को सिक्किम से भिड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ