हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: रोहित शर्मा खास 'शतक' बनाकर हुए आउट, लियाम लिविंगस्टोन ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 100 मुकाबलों में कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma: PTI

ODI World Cup 2023. भारत और इंग्लैंड के बीच जारी मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 87 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए हैं। ‘हिटमैन’ शर्मा को आदिल रशीद ने अपने जाल में फंसाया है। दरअसल, रोहित शर्मा के खतरनाक तेवर को भांपते हुए इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने पारी का 37वां ओवर रशीद के हाथ में थमाया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर भारतीय कप्तान का धैर्य जवाब दे गया। वह छक्का लगाने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर लियाम लिविंगस्टोन के हाथों लपके गए।

रोहित ने कप्तानी में पूरा किया खास सैकड़ा:

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वह भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 100 मुकाबलों में कप्तानी करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह खास उपलब्धि कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड, सौरव गांगुली, एमएस धोनी और विराट कोहली ने हासिल की थी। अब लिस्ट में रोहित शर्मा का भी नाम शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: नहीं सुधर रही अय्यर की कमजोरी, फिर उसी गेंद पर हुए आउट, श्रेयस का फ्लॉप प्रदर्शन जारी

विज्ञापन

भारत के लिए 100 या 100 से अधिक इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी:

एमएस धोनी – 332 मैच
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 221 मैच
विराट कोहली – 213 मैच
सौरव गांगुली – 196 मैच
कपिल देव – 108 मैच
राहुल द्रविड़ – 104 मैच
रोहित शर्मा – 100 मैच

इंग्लैंड के खिलाफ शतक से चुके रोहित:

कैप्टन रोहित शर्मा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ भी जमकर चला है। ब्लू टीम के लिए वह पारी का आगाज करते हुए 101 गेंद में 87 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं तीन बेहतरीन छक्के निकले। शर्मा के पास आज अपने वनडे करियर का 32वां शतक पूरा करने का सुनहरा मौका था, लकिन वह महज 13 रन से इसे पूरा करने से चूक गए।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola