Rohit Sharma T20I Return As Captain: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। 10 नवंबर 2022 के बाद से वह इस फॉर्मेट से दूर हैं। अब उनकी वापसी का रास्ता साफ नजर आने लगा है। मीडिया रिपोर्ट से जानकारियां सामने आई हैं कि रोहित शर्मा 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में बतौर कप्तान वापसी करने वाले हैं। जबकि यह भी कहा जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी रोहित ही कप्तानी कर सकते हैं।
14 महीने बाद वापसी करेंगे हिटमैन
रोहित शर्मा अब 426 दिन यानी करीब 14 महीनों के बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा से टी20 को लेकर बातचीत की और वह वर्ल्ड कप में कप्तानी करने के लिए मान गए हैं। वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है, तो इससे अच्छा मौका रोहित की वापसी के लिए कोई नहीं हो सकता था।
3 बड़े खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज से बाहर!
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या चोटिल होकर पहले से ही बाहर हैं। वहीं रुतुराज गायकवाड़ भी साउथ अफ्रीका सीरीज में चोटिल हो गए थे। ऐसे में यह तीन बड़े खिलाड़ी अफगानिस्तान सीरीज में भी नजर नहीं आएंगे। साथ ही विराट कोहली को लेकर भी अभी तस्वीर साफ नहीं है। रोहित के अलावा विराट और राहुल भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 14 महीने से टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए संभावित स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
यह भी पढ़ें- VIDEO: विराट कोहली का यह अनदेखा वीडियो लोगों को कर रहा है इमोशनल
यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुबंई इंडियंस के कप्तान! आखिर क्यों बन रहा ऐसा समीकरण
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines