ODI World Cup 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का नौवां मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में रोहित ने अफगान गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया था। इसके अलावा रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अपनी शतकीय पारी में रोहित ने 5 शानदार छक्के लगाए। अब भारतीय कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गए है। वहीं, रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड बनाने के बाद क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उनको एक खास अंदाज में बधाई दी।
यूनिवर्स बॉस की प्रतिक्रिया आई सामने
रोहित शर्मा द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद क्रिस गेल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, “बधाई हो रोहित शर्मा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के..स्पेशल 45” खास बात ये है कि, रोहित और गेल की जर्सी का नंबर भी एक जैसा ही है। दोनों ही 45 नंबर की जर्सी पहनते है। इस पोस्ट में गेल ने अपनी और रोहित शर्मा की 45 नंबर की जर्सी पहने हुए तस्वीर शेयर की है। गेल की इस पोस्ट को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- AUS vs SA: कंगारू ने बल्लेबाजी के लिए अफ्रीका को दिया न्योता, हाईवोल्टेज होने वाला है मुकाबला, देखें Playing 11
453वें मैच में हासिल की ये उपलब्धि
रोहित शर्मा ने ये खास उपलब्धि अपने 453वें इंटरनेशनल मैच में हासिल की है। अब रोहित शर्मा के नाम 453 इंटरनेशनल मैच में 556 छक्के नाम हो गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 483 मैचों में 553 छक्के लगाए है। इस लिस्ट में अब रोहित और गेल के अलावा तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी और चौथे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। शाहीद अफरीदी ने 524 मैचों मे 476 छक्के लगाए है तो वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के नाम 359 छक्के है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines