Happy Birthday Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने अपने करियर में वो सबकुछ हासिल किया जो क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी की चाह होती है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा की काबिलियत उन्हें आज टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना चुकी है। रोहित शर्मा आज भले ही करोड़पति हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास क्रिकेट किट खरीदने के भी पैसे नहीं थे।
गरीबी परिवार में जन्में, माता-पिता से दूर दादा के पास रहे
30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा के पिता गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म में काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, तो रोहित शर्मा अपने दादा के साथ बोरिवली रहने लगे। हफ्ते में एक दिन वो अपने माता-पिता से मिलने डोम्बिवली जाते।
और पढ़िए – RCB vs LSG Preview: IPL में आज आरसीबी के सामने होगी एलएसजी की चुनौती, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
स्कॉलरशिप पाकर अच्छे स्कूल में ली ट्रेनिंग
रोहित शर्मा ने 1999 में पहली बार क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू की। इसके लिए उन्होंने अपने चाचा से उधार लिया था। कैंप में रोहित के खेल को देखते हुए उनके कोच ने उन्हें ‘स्वामी विवेकानंद इंटरनेशल स्कूल’ में एडमिशन लेने को कहा जिसके लिए रोहित को 4 साल की स्कॉलरशिप भी मिल गई।
क्रिकेट किट खरीदने के लिए बेचा दूध
रोहित शर्मा ने एकेडमी में तो भाग ले लिया लेकिन उनके पास अच्छी क्रिकेट किट खरीदने के पैसे नहीं थे। इसके लिए उन्होंने लोकल ट्रेन के धक्के खाए और घर-घर जाकर दूध तक बेचा। इस बात का खुलासा हाल ही में उनके साथी प्रज्ञान ओझा ने जियो सिनेमा पर एक शो में किया था। इस संघर्ष के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज वे सफलता की सारी सीढ़ियों पर चढ़ चुके हैं।
गेंदबाज बनना चाहते थे रोहित, कोच की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी
रोहित शर्मा भले ही आज एक शानदार बल्लेबाज हों, लेकिन उनके करियर की शुरुआत ऑफ स्पिनर के तौर पर हुई थी। 4 साल तक रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजी की तैयारी की, लेकिन उनकी बैटिंग अच्छी थी जिसे देखते हुए कोच ने उन्हें बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने को कहा। हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्हें शुरुआत में ओपनिंग नहीं मिली थी र वे ऑफ स्पिन करते थे। बाद में हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में रोहित शर्मा को बतौर ओपनर भेजा गया, जहां उन्होंने डेब्यू मैच में शतक जड़ दिया। सीनियर लेवल पर रोहित शर्मा ने 25 फरवरी 2006 को देवधर ट्रॉफी के साथ डेब्यू किया।
2007 में किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू
रोहित ने बतौर बल्लेबाज हर बार चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अंडर-14, अंडर-15, अंडर-19 हर टीम में जगह बनाते चले गए। साल 2007 में रोहित भारत के लिए टी20 विश्व कप खेलने दक्षिण अफ्रीका गए और मेजबान टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। जिसके बाद उनकी जगह टीम में पक्की हो गई।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘यह एक अद्भुत अहसास’, छक्कों की हैट्रिक से मैच जिताने के बाद टिम डेविड ने क्या कहा?
रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर
36 वर्षीय रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 49 टेस्ट, 243 वनडे और 148 टी20 मुकाबले खेले हैं। रोहित ने टेस्ट में 83 पारियों में 3379 रन, वनडे में 236 पारियों में 9825 रन और टी20 में 140 पारियों में 3853 रन बनाए हैं। तीनों प्रारूप मिलाकर रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 43 शतक और 91 अर्धशतक जड़े हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines