ICC Ranking: भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. रोहित को पहले नंबर से हटाकर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल टॉप पर काबिज हो गए हैं. इसके अलावा रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दबदबा ही नजर आ रहा है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने हालांकि अपनी जगह बना रखी है. टॉप 5 में अभी भी 3 भारतीय खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान का स्टार बल्लेबाज भी टॉप 5 में जगह बनाए हुए हैं.
रोहित शर्मा को हुआ 1 स्थान का नुकसान
वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल अब टॉप पर आ गए हैं. वहीं टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. हिटमैन को 1 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं दूसरे स्थान पर नजर आ रहे इब्राहिम जादरान भी 1 स्थान के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. हालांकि भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर तो वहीं विराट कोहली 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. बाबर आजम एक स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं इंजरी से जूझ रहे श्रेयस अय्यर अब 1 स्थान के फायदे के साथ आठवें नंबर पर आ गए हैं. टॉप 10 में अब कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! टीम इंडिया के ‘शेर’ लेंगे हार का बदला?
पाकिस्तान गेंदबाज को हुआ बड़ा फायदा
गेंदबाजी रैंकिंग के टॉप 10 में सिर्फ 1 बड़ा बदलाव हुआ है. पाकिस्तान गेंदबाज अबरार अहमद 11 स्थान के फायदे के साथ अब 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं. वहीं मैट हेनरी टॉप 10 की रेस से बाहर हो गए हैं. रवींद्र जडेजा भी एक स्थान के नुकसान के साथ 14वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. ऑलराउंडर की रैंकिंग में वानिंदु हसरंगा 2 स्थान के फायदे के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं टीम इंडिया के अक्षर पटेल 1 स्थान के नुकसान के साथ 9वें पायदान पर खिसक गए हैं. हालांकि 1 स्थान के फायदे के साथ रवींद्र जडेजा 11वें नंबर पर नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने किया Ashes Series के पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, आर्चर-वुड की हुई वापसी
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
20 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines