Rohit Sharma ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम रोहित शर्मा को मिला है. हिटमैन एकदिवसीय फॉर्मेट में दुनिया के नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि, रोहित को मिली बादशाहत से शुभमन गिल का भारी नुकसान हुआ है. गिल को दो पोजीशन का नुकसान झेलना पड़ा है और वह अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.
वहीं, तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने के बावजूद विराट कोहली एक पायदान नीचे आ गए हैं. रोहित ने तीसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में उनके बल्ले से 73 रनों की दमदार पारी निकली थी.
रोहित बने नंबर वन
रोहित शर्मा आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नए नंबर वन बैटर बन गए हैं. हिटमैन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में धांसू प्रदर्शन का इनाम मिला है. रोहित ने 3 मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 202 रन ठोके थे, जिसमें एक अर्धशतक और एक सेंचुरी शामिल थी.
तीसरे वनडे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 125 गेंदों पर 121 रनों की धांसू पारी खेली थी. हिटमैन ने अपनी इस इनिंग में 13 चौके और 3 सिक्स जमाए थे. रोहित ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ मिलकर 168 रनों की अटूट साझेदारी निभाई थी. वहीं, दूसरे वनडे में भी रोहित ने 73 रन जड़े थे. रोहित सीरीज में इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे थे, जिन्होंने 200 का आंकड़ा पार किया था.
ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer की सलामती के लिए सूर्यकुमार यादव की मां ने की पूजा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक
गिल-कोहली का हुआ नुकसान
हालांकि, रोहित के नंबर वन बनने से शुभमन गिल का भारी नुकसान हुआ है. गिल की बादशाहत को हिटमैन ने खत्म कर दिया है. भारतीय टेस्ट और वनडे टीम की कमान संभाल रहे शुभमन अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों ही मैचों में गिल बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे, जिसका नुकसान उन्हें झेलना पड़ा है. वहीं, पहले दो मैचों में डक पर आउट होने वाले विराट कोहली को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह अब पांचवें से छठे नंबर पर आ गए हैं.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines