T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है। रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। पर कुछ दिनों से रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि बीसीसीआई के लिए टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही कप्तानी की पहली च्वॉइस हैं। पर सवाल यह है कि बिना खेले रोहित की कैसे टी20 वर्ल्ड कप में वापसी होगी? इसी को लेकर हिटमैन ने अब बयान दिया है।
क्या बोले रोहित शर्मा?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रोहित से पूछा गया कि वर्ल्ड कप 2023 में हार के बाद साउथ अफ्रीका में होने वाली सीरीज को वह किस नजरिए से देखते हैं। इस पर रोहित बोले,’हम यहां कभी जीते नहीं हैं और निश्चित ही अगर हम यह सीरीज जीते तो यह टीम के लिए कॉन्फिडेंस बूस्टर होगा। यह नहीं पता कि इस जीत से वर्ल्ड कप की हार को हम भूल पाएंगे या नहीं।’ आगे हिटमैन ने कहा कि हमने काफी मेहनत की है। अब हमें कुछ बड़ा करना है और जीतना है, पूरी टीम ऐसा चाहती है।
‘मिलेगा आपको जवाब उसका…’
इस डेस्पेरेशन को देख रोहित से टी20 वर्ल्ड कप के लिए डेस्पेरेशन पर सवाल पूछा गया। इस पर रोहित शर्मा ने कहा,’देखिए हर खिलाड़ी को क्रिकेट खेलने का और हर टूर्नामेंट खेलने का डेस्पेरेशन होता ही है। बाकी मुझे पता है कि आप क्या कहना चाह रहे।’ इसके बाद हंसते हुए रोहित शर्मा कहते हैं कि चिंता मत करो मिलेगा…मिलेगा आपको जवाब उसका भी।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहां भारत को इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। उस हार के बाद से विराट, रोहित, राहुल जैसे खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेले हैं। अब जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यह सीनियर खिलाड़ी खेलते हैं या नहीं यह देखना बड़ी बात होगी। फिलहाल यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के लिए लुटाए 100 करोड़! गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेडिंग पर बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने Playing 11 पर दिया हिंट, इन 2 खिलाड़ियों का खेलना तय!
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
38 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines