Uthappa On Bumrah’s Workload: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बैटर और टी-20 वर्ल्ड चैंपियन रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि इंजरी से अक्सर परेशान रहने वाले जसप्रीत बुमराह के वर्कलोक को मैनेज करना बेहद जरूरी है क्योंकि उनकी बॉलिंग खास बॉलिंग एक्शन काफी डिमांडिंग है. उन्होंने जियो-हॉट स्टार के प्रोग्राम क्रिकेट लाइव पर कहा कि इस गेम में फास्ट बॉलिंग सबसे मुश्किल स्किल है.
वर्ल्ड कप को लेकर उम्मीदें
उथप्पा ने कहा, ‘वो एक बेहतरीन मैच-विनर हैं, और उसके वर्कलोड को मैनेज करना बहुत जरूरी है. तेज गेंदबाजी शायद इस खेल में सबसे मुश्किल स्किल है, और बुमराह इसे हाई पेस से और मुश्किल एक्शन के साथ करते हैं. आप उसे बचाना चाहते हैं, लेकिन साथ ही आप ये भी चाहते हैं कि वो काफी क्रिकेट खेलें. हमने उसकी शानदार परफॉर्मेंस की झलक देखी है, और उम्मीद है कि वो वर्ल्ड कप से पहले अगले कुछ मैचों में कंसिस्टेंसी बनाए रखेंगे’
वनडे के लिए मिला आराम
जसप्रीत बुमराह को वनडे मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया टूर और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैचेज से आराम दिया गया था. हालांकि इस तेज गेंदबाज ने दोनों ही देशों के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली थी. प्रोटियाज टीम के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. इन्हें 5वां और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर की शाम को खेलना है.
साउथ अफ्रीका की तारीफ
उथप्पा ने आगे कहा, “साउथ अफ्रीका ने बहुत कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेला है, लेकिन टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में उनका प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा है. फिर भी, ये बहुत एंटरटेनिंग रहा है. मुझे लगा कि उन्होंने बहुत अच्छी बॉलिंग की, जबकि उनकी बैटिंग थोड़ी इनकंसिस्टेंट रही है.’ चौथा मैच रद्द होने के बाद, साउथ अफ्रीका को सीरीज बराबर करने के लिए आखिरी मैच जीतना होगा. वहीं, भारत अहमदाबाद में इस मैच को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा.
अहमदाबाद में फाइनल फाइट
उन्होंने आगे कहा, ‘अहमदाबाद में एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है क्योंकि वो सीरीज बराबर करना चाहेंगे. कुल मिलाकर, उनका ये टूर बहुत अच्छा रहा है. उन्होंने टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से दबदबा बनाया और व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में भी कॉम्पिटिटिव रहे. भारत ने जोरदार वापसी की, लेकिन साउथ अफ्रीका अगला मैच जीतकर सिर ऊंचा करके घर लौटना चाहेगा.’
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
1 hr agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
1 hr agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
1 hr agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
2 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
2 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
2 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
3 hrs agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines