Who is Robin Minz? नीलामी से पहले जैसा की उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार आईपीएल इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड टूटेंगे। ठीक वैसा ही हुआ है। ऑक्शन के दौरान युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए कई टीमों के बीच जमकर जंग हुई, लेकिन यहां कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम बाजी मारने में कामयाब रही। आगामी सीजन के लिए लिए केकेआर ने उन्हें 24 करोड़ और 75 लाख की बड़ी बोली लगाते हुए अपने बेड़े में शामिल किया है।
स्टार्क के अलावा पैट कमिंस, डेरिल मिचेल, हर्षल पटेल, अल्जारी जोसेफ जैसे खिलाड़ियों पर भी लक्ष्मी मेहरबान रहीं। इन अनुभवी खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसों की बारिश हुई है। फैंस बड़े नामों पर हुए धनवर्षा को देखकर हैरान नहीं है। क्योंकि ऑक्शन से पहले भी उम्मीद जताई जा रही थी कि इन खिलाड़ियों पर सभी टीमें जमकर पैसा खर्च कर सकती है। ठीक वैसा हुआ भी है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: 333 में 72 खिलाड़ी बिके, 6 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से अधिक कीमत मिली, ऑक्शन से जुड़ी सभी खास बातें
हालांकि, ऑक्शन में एक ऐसा अनकैप्ड नाम भी रहा जिसपर हुई पैसों की बारिश देखकर लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिरकार यह युवा खिलाड़ी है कौन। हम बात कर रहे हैं झारखंड के 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज की। मिंज को गुजरात टाइटंस की टीम ने तीन करोड़ और 60 लाख की एक मोटी रकम खर्च करते हुए अपने बेड़े में शामिल किया है।
ऑक्शन के दौरान जहां कई दिग्गजों को कोई खरीदार नहीं मिला। वहीं 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी पर करोड़ों की बारिश देखकर हर कोई हैरान है। मिंज झारखंड के एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यही नहीं वह अपने समुदाय के पहले क्रिकेटर हैं जो आईपीएल में जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं।
रॉबिन मिंज प्रदेश की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर नामकुम के रहने वाले हैं। युवा मिंज के आदर्श झारखंड से ही ताल्लुक रखने वाले पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। मिंज ने आसिफ की कोचिंग में यहां तक का सफर तय किया है। यही नहीं प्रदेश के एसपी गौतम से भी मिंज को इस सफर में काफी सहयोग मिला है।
मिंज के पिता एक्स आर्मी मैन हैं। मौजूदा समय में वह रिटायर होने के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा में अपनी सेवा दे रहे हैं। मिंज लोगों की नजर में पहली बार तब आए जब उन्होंने अंडर-19 के ओपन ट्रॉयल में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन कूट दिए थे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच बेहतरीन छक्के निकले थे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
49 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines