Rising Stars Asia Cup 2026: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम का ऐलान किया था. जिसमें तिलक वर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया था. वहीं 2 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया था. अब इस टीम में बड़ा बदलाव हो गया है. रजत पाटीदार अब इंडिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में अब आयुष बदोनी को जगह मिली है. वहीं रिंकू सिंह को अब टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
रजत पाटीदार हुए इंडिया ए की टीम से बाहर
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाने वाला है. ऐसे में बीसीसीआई ने इस टीम में कई टी-20 टीम के स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है. जिसके कारण ही रजत पाटीदार को भी इस टीम में मौका दिया गया था. लेकिन अब उन्होंने बीसीसीआई को साफ कर दिया है वो अभी वनडे में अभी नहीं खेल पाएंगे. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. जिसके कारण ही उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अब दिल्ली के आयुष बदोनी को टीम में मौका मिला है.
बीसीसीआई ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि वो फिलहाल वनडे फॉर्मेट खेलने के लिए फिट नहीं है. जिसके कारण ही उन्हें इस फॉर्मेट में जगह नहीं दी जाए. फिलहाल पाटीदार अपनी इंजरी को मैनेज कर रहे हैं. जिससे वो टी-20 फॉर्मेट ही खेलने वाले हैं. बदोनी ने रजत पाटीदार को भले ही रिप्लेस किया है. लेकिन रिंकू सिंह को उनकी जगह उपकप्तान बनाया गया है. तिलक वर्मा के साथ मिलकर अब रिंकू सिंह टीम के अहम फैसले लेने होंगे.
सुपरस्टार खिलाड़ियों से भरी इंडिया ए की टीम
इंडिया ए की टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर टी-20 फॉर्मेट के हीरो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं. इन दोनों के पास खुद को अब वनडे में भी साबित करने का मौका है. इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया है. इंडिया ए के लिए ये दोनों ही खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहे हैं. इसके अलावा वनडे में कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान रिंकू सिंह भी खुद को साबित करना चाहेंगे. जिससे इन दोनों की टीम इंडिया में वापसी हो सके.
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल, खेली शानदार पारी
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल, अगले 2 से 3 दिनों में हो सकता है ऐलान
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
37 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
15 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines