Rising Stars Asia Cup 2025: एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अभी तक टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की विनर ट्रॉफी नहीं दी है, लेकिन नए टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. दोहा कतर में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का आयोजन कर रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लीग स्टेज में 3 मैच खेलने वाली है.
वैभव सूर्यवंशी और जितेश शर्मा आएंगे नजर
टीम इंडिया पाकिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला 16 नवंबर को खेलने वाली है. उससे पहले 14 नवंबर को टीम इंडिया यूएई के खिलाफ खेलेगी. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा. बीसीसीआई ने अपनी जूनियर टीम की कप्तानी जितेश शर्मा को सौंपी है. जितेश मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे हैं. हालांकि सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव बड़ा स्कोर करके खुद का साबित करना चाहेंगे.
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की टीम
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा.
स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद.
ये भी पढ़ें: अब पाकिस्तान के धागे खोलेंगे वैभव सूर्यवंशी, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान
यहां पर देखें इंडिया ए टीम का शेड्यूल
| दिन | तारीख | प्रतिद्वंद्वी | मैच |
| शुक्रवार | 14 नवंबर | यूएई | ग्रुप बी लीग मैच |
| रविवार | 16 नवंबर | पाकिस्तान ए | ग्रुप बी लीग मैच |
| मंगलवार | 18 नवंबर | ओमान | ग्रुप बी लीग मैच |
| शुक्रवार | 21 नवंबर | — | सेमीफाइनल – 1 |
| शुक्रवार | 21 नवंबर | — | सेमीफाइनल – 2 |
| रविवार | 23 नवंबर | — | फाइनल |
ये भी पढ़ें: ना लेगा कोई पंगा, कर देंगे हम दंगा… World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया ने लगाई दहाड़, खास VIDEO आया सामने
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines