Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम के करीबी सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को जाकारी दी है कि ‘अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है कि पंत (Rishabh Pant Health) को मैदान पर वापसी करने के लिए कम से कम 8-9 महीने का समय लग सकता है।
ऋषभ पंत को फिट होने में अगर 9 महीने का समय लगता है तो उसका मतलब ये है कि पंत (Rishabh Pant Injury Update) न केवल आईपीएल 2023 (IPL 2023) से बाहर होंगे, बल्कि अक्टूबर में होने वाले एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup) से भी बहर हो सकते हैं।
और पढ़िए – ऋषभ पंत के लिए डेविड वॉर्नर ने भेजा स्पेशल संदेश, फोटो में छुपी है खास बात
बुधवार को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था
मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स के निदेशक डॉ. दिनशॉ पर्दीवाला के नेतृत्व वाली डॉक्टरों की एक टीम का मानना है कि ऋषभ पंत को काफी ज्यादा लिगामेंट टीयर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में 8-9 महीने का समय लगेगा। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने बुधवार को पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था।
मैदान पर कब तक वापसी कर सकते हैं पंत?
डॉक्टरों की मानें तो घुटने के लिगामेंट की सर्जरी में आमतौर पर 6 महीने लगते हैं, लेकिन पंत एक विकेटकीपर हैं तो उन्हें मैदान पर वापसी करने से पहले पूरी तरह घुटनों को मजबूत करना होगा। अब पंत कब तक वाापसी कर पाएंगे ये तो डॉक्टरों की रिपोर्ट्स के आधार पर तय होगा, लेकिन सूत्रों की मानें तो पंत को वापसी करने में 9 महीने से ज्यादा का समय भी लग सकता है।
और पढ़िए – ‘ये मेरे करियर की’.. 9 साल बाद शतक ठोकने वाले सरफराज ने दिया ये बड़ा बयान
इन सीरीज में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत
भारत बनाम न्यूजीलैंड (3 वनडे, 3 टी20)– जनवरी-फरवरी 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट और 3 वनडे) – फरवरी-मार्च 2023
आईपीएल 2023 (अप्रैल-मई)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (अगर भारत क्वालीफाई करता है) – जून 2023
भारत का वेस्टइंडीज दौरा (जुलाई) 2023
एशिया कप 2023 – सितंबर
ICC ODI विश्व कप – अक्टूबर / नवंबर – (लिगामेंट टियर के आधार पर लिया जाएगा फैसला)
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
26 mins agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
29 mins agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 hr agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
2 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
2 hrs agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
3 hrs agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines