Rishabh Pant: टीम इंडिया (Team India) के स्टार विकेटकीपर बल्लबाज ऋषभ पंत तेजी से रिकवर हो रहे हैं। 2022 दिसंबर को कार दुर्घटना का शिकार हुए पंत अब अपने पैरों पर खड़े होने लगे हैं। उन्होंने बैसाखी का सहारा भी छोड़ दिया है। वह मुंबई एयरपोर्ट पर डैशिंग लुक में स्पॉट किए गए। इस दौरान वह अच्छी तरह चलते भी दिखे। इससे पहले ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को चीयर करने पहुंचे थे।
और पढ़िए – ODI World Cup 2023 Qualifier: नीदरलैंड की टीम का हुआ ऐलान, इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह
इस अंदाज में दिखे ऋषभ पंत
ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिना बैसाखी के सहारे अपने पैरों पर चल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए है और साथ ही उनके गले में मोटी सी चैन दिख रही है। इसके अलावा वो हेडफोन भी लगाए हैं और काला चश्मा भी पहने हुए हैं।
https://twitter.com/Bhavdeep_10_07/status/1661317883740446720?s=20
वर्ल्ड कप मिस करेंगे ऋषभ पंत
सड़क दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत आईपीएल 2023 को मिस कर चुके हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे वर्ल्डकप और एशिया कप 2023 को मिस करने वाले हैं।
31 दिसंबर 2022 को हुआ था पंत का एक्सीडेंट
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 31 दिसंबर साल 2022 को दिल्ली से रूड़की अपने घर वापसी कर रहे थे, तभी हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। भयानक एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोट आई थी। इस हादसे के बाद पंत लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए। अब फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
40 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines