Rishabh Pant tweet: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद पहली बार ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी सेहत की जानकारी के साथ-साथ भविष्य को लेकर भी इस ट्वीट में बड़ा बयान दिया है। बता दें कि ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद से ही सोशल मीडिया से दूर थे, लेकिन अब उन्होंने पहली बार ट्वीट किया है।
भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार
ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद’
और पढ़िए –‘मैं डिप्रेशन में नहीं जाऊंगा…’ टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, सरफराज खान ने दिया बोल्ड बयान
https://twitter.com/RishabhPant17/status/1614973908607983617?s=20&t=76KhWbBg-iVU3KHQH1SySA
जल्द वापसी करेंगे ऋषभ पंत
बता दें कि ऋषभ पंत के इस ट्वीट के यह बात साफ हो गई है कि उनकी दूसरी सर्जरी भी सफल रही है। जिसके बारे में उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी है। खास बात यह है कि ऋषभ ने लिखा है कि वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार है, क्योंकि रिकवरी का रास्ता साफ हो गया है। यानि ऋषभ पंत क्रिकेट में वापसी जल्द करेंगे। फिलहाल उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में ऋषभ पंत के फैंस के लिए यह अच्छी खबर हैं।
और पढ़िए –U19 Women’s T20 World Cup: शेफीला-श्वेता के तूफान में उड़ा यूएई, टीम इंडिया को मिली बढ़ी जीत
30 दिसंबर को हुआ था एक्सीडेंट
बता दें ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को एक्सीडेंट हुआ था। वह एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे पंत पर बीसीसीआई को दिए गए मेडिकल अपडेट में कहा गया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज के घुटने के तीन लिगामेंट पूरी तरह से चोटिल हैं। हालांकि इनमें से दो थोड़े ठीक हो चुके हैं, जबकि तीसरे की सर्जरी की गई है। इनके छह सप्ताह के बाद ठीक होने की उम्मीद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines